बॉलीवुड एक्टर सनी देओल सुर्खियों में बने रहते हैं। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनकी फिट बॉडी भी फैंस को खूब पसंद आती है लेकिन आप शायद यह न जानते हों कि एक्टर सनी देओल एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अपनी फिल्मों के लिए उन्हें हिंदी में डॉयलग्स मिलते थे और वे कई बार इसकी प्रैक्टिस भी करते थे। सनी ने बताया कि कई लोग उन्हें मूर्ख भी समझते थे। डिस्लेक्सिया एक सीखने की क्षमता है जो दिमाग द्वारा लिखी गई भाषा को संसाधित करने के तरीके को प्रभावित करती है। यह पढ़ने, लिखने, वर्तने और सीखने के दौरान समस्या पैदा हो सकती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति होशियार तो होता है और बहुत कुछ सीखने की इच्छा भी रखता है लेकिन उसे पढ़ने लिखने में कठिनाई होती है। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको इसके लक्षण बताते हैं।
पढ़ने में होती है परेशानी
यह सीखने की अक्षमता है जो कि आपके मस्तिष्क के द्वारा लिखी गई भाषा को संसाधित करने के तरीके को रोकती है। इससे पीड़ित व्यक्ति को पढ़ने और संबंधित कौशल में परेशानी होती है हालांकि इसका इलाज बहुत आसान है और यह व्यक्ति की सफलता के रास्ते में बाधा भी नहीं बनती।

पूरी उम्र रह सकती है यह बीमारी
यह सीखने की अक्षमता होती है जो कि पढ़ने और भाषा से जुड़ी हुए कामों को और भी मुश्किल बना देती है। यह आपके दिमाग के द्वारा लिखने की प्रक्रिया में बाधा के कारण होती है ताकि आप इसको अच्छी तरह समझ सकें। ज्यादातर लोगों को इस बीमारी के बारे में पहले ही पता चल जाता है कि उन्हें डिस्लेक्सिया है और आमतौर पर यह समस्या पूरा जीवन रहती है।
लक्षण
इससे पीड़ित लोगों को पढ़ने की समझ नहीं लगती, बात करने और शब्दों की पहचान करने में भी उन्हें परेशानी होती है। उनकी लिखावट में भी गड़बड़ी होती है। जब वह बात करेंगे तो भी गलतियां हो सकती हैं और किसी के भी निर्देश का पालन करने में भी परेशानी होगी।
कारण
यह दिमाग के उन हिस्सों के अंदर होता है जो कि भाषा को संसाधित करते हैं। इसका मुख्य कारण क्या है इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जिस व्यक्ति को यह बीमारी है उसका दिमाग कम है।

वहीं सनी देओल ने बताया कि मैं डिस्लेक्सिक हूं इसलिए मैं ठीक से पढ़ और लिख नहीं पाता और यह मेरी समस्या बचपन से ही रही है। पहले हमें यह पता नहीं था कि यह क्या होता है और लोग सोचते थे कि क्या बेवकूफ आदमी है मुझे हमेशा अपने डॉयलॉग्स हिंदी में मिलते थे और मैं उन्हें पढ़ने में समय लगाता था। मैं उन्हें कई बार पढ़ता था और अपना बना लेता था। यह मेरी अपने करैक्टर के लिए तैयारी है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
