महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स बदलाव होते रहते हैं। कुछ हार्मोन तो उनके शरीर में इतनी ज्यादा मात्रा में बढ़ जाते हैं जिसके कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। उन्हीं समस्याओं में से एक है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों के शरीर में पाया जाने वाला एक सेक्स हार्मोन है। यह हार्मोन पुरुषों में कामेच्छा को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसी हार्मोन की कुछ मात्रा महिलाओं के शरीर में भी पाई जाती है। इसकी मात्रा बढ़ने के कारण महिलाओं के शरीर में कुछ बदलाव भी दिख सकते हैं। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि जब महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ जाए तो क्या लक्षण दिखते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DDBAUJezXfI/?utm_source=ig_web_copy_link
फेशियल हेयर आना
यदि महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ जाए तो उनके चेहरे पर अनचाहे बाल नजर आने लगते हैं। ऐसी स्थिति में उनके चेहरे पर बाल सामान्य से ज्यादा निकलते हैं। इससे बचने के लिए आप एक दिन में कम से कम 2 कप पुदीने की चाय पिएं। इससे एंड्रोजन का लेवल कम होगा और फेशियल हेयर भी कम निकलेंगे।
बढ़ जाएगा गर्दन का कालापन
इस हार्मोन का स्तर बढ़ने के कारण गर्दन का कालापन बढ़ जाएगा। अक्सर महिलाएं इसे लापरवाही समझकर नजरअंदाज कर देती हैं लेकिन यह समस्या हार्मोनल इंबेलैंस के कारण भी हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप सुबह उठकर मेथी का पानी पिएं। इस पानी का सेवन करने से गर्दन तो साफ होगी साथ ही आपकी सेहत भी एकदम दुरुस्त रहेगी।

एक्ने और पिंपल्स होना
इसकी मात्रा बढ़ने के कारण महिलाओं को स्किन से जुड़ी समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है। उनके चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स आने लगते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए आप एक दिन में एक कप नेटल टी पीएं। यह चाय आपके एंड्रोजन का लेवल कम करेगी और इसका सेवन करने से पिंपल्स भी कम निकलेंगे।
जरूरत से ज्यादा बाल झड़ना
इस हार्मोन की मात्रा बढ़ने पर आपके बाल सामान्य से ज्यादा झड़ेंगे। ऐसी स्थिति में आपके लिए गंजेपन का खतरा भी बढ़ जाएगा। इससे यदि आप बचना चाहते हैं तो अलसी के बीजों से बना पानी पिएं। इससे बालों का झड़ना रुक जाएगा और हेयर फॉलिकल्स को भी पोषण मिलेगा।
पेट निकल जाएगा बाहर
इसकी मात्रा बढ़ने के कारण महिलाओं का पेट बाहर निकल सकता है। ऐसे में इससे बचाव के लिए आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो जैसी एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होगा और पेट की एक्स्ट्रा चर्बी भी आसानी से निकलेगी।

पीरियड्स इरेगुलर होना
जब शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाए तो पीरियड्स भी इरेगुलर हो जाएंगे। कभी समय से पहले तो कभी देरी पर आपको पीरियड्स आ सकते हैं। ऐसे में इन्हें नियमित करने के लिए आप एक कप चेस्टबेरी की चाय पिएं। इससे हार्मोन बैलेंस होंगे और मैंस्ट्रुअल साइकिल भी ठीक होगी।
मूड स्विंग्स होना
अगर आपके बहुत ज्यादा मूड स्विंग्स हो रहे हैं तो यह भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने के कारण हो सकता है। इससे बचने के लिए आप मैग्नीशियम रिच फूड्स का सेवन करें। आप कद्दू के बीजों का सेवन करें। इससे इरिटेशन और एंग्जायटी कम होगी।

महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ने पर कुछ ऐसे लक्षण दिख सकते हैं। यदि आपको अपने शरीर में कोई भी बदलाव नजर आए तो उसे नजरअंदाज न करें और समस्या पर गौर करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
