सर्दियों में वजन कम करना बहुत मुश्किल होता है। इसका कारण यह है कि इस दौरान बहुत भूख लगती है और शरीर भी सुस्त सा रहता है। ऐसे में डाइट और वर्कआउट रुटीन फॉलो करनी थोड़ी मुश्किल हो जाती है हालांकि यदि आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करें तो आसानी से वजन कम हो सकता है। जैसे रोज बाहर जाकर वर्कआउट करने की जगह आप घर में ही एक्सरसाइज और योग कर सकते हैं। इसके अलावा हर मील बैलेंस्ड रखें इससे भी वेट लॉस में मदद मिलेगी। इस मौसम में ब्रेकफास्ट हेल्दी और हैवी करें क्योंकि यह दिन की पहली मील होती है। अगर मील बैलेंस्ड और हैवी नहीं हुई तो आपको बार-बार भूख लगेगी और आप ज्यादा कैलोरी लेंगे। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको कुछ ऐसी हेल्दी चीजें बताते हैं जिन्हें आप ब्रेकफास्ट के तौर पर खा सकते हैं।

टोफू या फिर पनीर की भूर्जी

सुबह ब्रेकफास्ट के तौर पर आप टोफू या फिर पनीर की भूर्जी खा सकते हैं। इन दोनों चीजों से आपके शरीर की प्रोटीन की जरुरत पूरी होगी और आपको भूख भी कम लगेगी। इन दोनों चीजों को खाने से आपको कार्ब्स और प्रोटीन दोनों चीजें मिलेगी। इससे आपका कैलोरी इनटेक भी ज्यादा नहीं होगा और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।

रागी की इडली

सर्दियों के इस मौसम में रागी से बेहतरीन मिलेट दूसरा हो नहीं सकता क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरुरी मिनरल्स पाए जाते हैं। ऐसे में यदि आप ब्रेकफास्ट में रागी की इडली बनाकर खाएंगे तो आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा और सर्दियों में इम्यूनिटी भी मजबूत रहेगी। नाश्ते में आप 2-3 रागी से बनी इडली खा सकते हैं।

भरवा परांठे

भरवा पराठे आप खा सकते हैं। इस मौसम में आपको बथुआ, मूली, लाल मूली, गोभी और मेथी जैसी कई सब्जियां मिलेगी इनसे आप स्टफ परांठे बना सकते हैं। इसका सेवन करने से आपको फाइबर और कई मिनरल्स भी मिलेंगे। परांठा खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी और आपका फूड इनटेक भी कम होगा। बस, इस बात का ध्यान रखें कि आप इन्हें नॉन स्टिकी पैन या फिर कम तेल में ही बनाएं।

मिलेट डोसा

वेट लॉस के लिए मिलेट डोसा बहुत अच्छा ऑप्शन रहेगा। इससे आपको सभी मिलेट्स के फायदे होंगे। गर्म तासीर होने के कारण सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर में गरमाहट रहेगी। इसके लिए आप बाजरा, रागी, जौ, गेंहू जैसे सभी मिलेट्स को मिलाकर डोसा का बेटर बना लें। इसमें आप पनीर और सब्जियों की स्टफिंग भी मिलाएं। इससे आपको प्रोटीन और फाइबर दोनों चीजें मिलेंगी।

पालक और पनीर चीला

आप पालक और पनीर से बना चीला बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप बेसन में पालक की प्यूरी को मिला लें। चीला बनाते हुए उसमें पनीर की स्टफिंग कर लें। इस कॉम्बिनेशन से आपको प्रोटीन और आयरन दोनों चीजें मिलेंगी। वेट लॉस के साथ-साथ इससे आपकी फूड क्रेविंग भी कंट्रोल में रहेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *