अच्छी सेहत चाहते हैं तो नींद उसका एक अहम हिस्सा है। अच्छी नींद नहीं ली है तो आपकी सेहत पर साफ-साफ पता लग जाता है। सेहत में नींद का अहम योगदान होता है। इसी वजह से हेल्थ एक्सपर्ट्स हर रोज कम से कम 8 से 9 घंटे सोने की सलाह देते हैं। लेकिन कई बार कोशिशें के बाद भी रात के समय चैन की नींद नहीं आ पाती, जिससे फिर अगले दिन वे खुद को सु्स्त महसूस करते हैं। समय के साथ-साथ फिर ये समस्या बढ़ती चली जाती है। अगर आप भी ऐसी ही स्थिती से गुजर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का साबित हो सकता है।

10-3-2-1-0 Rule

ये एक रूल है 10-3-2-1-0,जिसमें 10 का मतलब सोने से 10 घंटे पहले कैफीन न लेना है। आज के समय में हर कोई कॉफी पीने का शौकीन है, या तो वे आदत की वजह से पीते हैं या देखा देखी में। लेकिन कॉफी में मौजूद कैफीन आपकी नींद में खलल डालता है। इसलिए एक अच्छी नींद के लिए एक्सपर्ट्स सोने से 10 घंटे पहले तक कैफीन न लेने की सलाह देते हैं।

अब 3 का मतलब है कि सोने से 3 घंटे पहले तक डिनर कर लेना। एक अच्छी नींद के लिए डिनर और बिस्तर पर जाने के समय में कम से कम 3 घंटे का अंतर रखें। अगर रात को खाने के बाद सीधा सोते हैं तो सर्केडियन रिदम प्रभावित हो सकता है, जिससे भी नींद में खलल पड़ सकती है।

2 का मतलब है कि सोने से 2 घंटे पहले शरीर को आराम देना। बहुत से लोग देर रात तक जागकर काम करते हैं और काम खत्म होते ही बिस्तर पर लेट जाते हैं। ऐसा करने से भी नींद में खलल पड़ सकता है। इसलिए एक्सपर्ट्स रात को सोने से दो घंटे पहले अपने सारे काम निपटाकर रिलैक्स करने की सलाह देते हैं।

1 का मतलब सोने से 1 घंटे पहले स्क्रीन से दूरी बनाना। बहुत से लोग रात को सोने की बजाय मोबाइल देखते रहते हैं और बेवजह स्क्रीन पर अपना लंबा समय बिता देते हैं। जिस वजह से नींद बाधित होती है। साथ ही स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट भी नींद में परेशानी का कारण बनती है। इसलिए इससे बताव के लिए सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन से दूरी बना लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *