पीसीओएस और पीसीओडी हार्मोन्ल संतुलन की एक समस्या है। इसमें बैलेंस्ड डाइट लेना बहुत जरूरी है। इसमें खानपान का महत्व ज्यादा होता है। यदि आपकी डाइट हेल्दी हो तो हार्मोन्स भी बैलेंस्ड ही रहेंगे लेकिन यदि आप हेल्दी डाइट नहीं लेंगे तो आपके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाएंगे इसलिए इन समस्याओं में बैलेंस्ड डाइट लेना बेहद जरूरी है। कई ऐसे सुपरफूड हैं जो हार्मोनल इशुज को कंट्रोल रखने में मदद करेंगे। आंवला भी इन्हीं सुपरफूड्स में से एक है पीसीओएस और पीसीओडी जैसे हार्मोनल इशुज में आंवला खाना फायदेमंद रहेगा। इसे डली डाइट में शामिल करने से पीसीओएस और पीसीओडी से जुड़ी कई समस्याएं ठीक होगी लेकिन क्या आप जानते हैं इनके सेवन से आपको क्या फायदे मिलेंगे। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि पीसीओएस और पीसीओडी में आंवला खाने के क्या फायदे होंगे।
ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल
पीसीओएस और पीसीओडी में कई महिलाओं को इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या होती है। इसके कारण वजन बढ़ने और हार्मोन्स इंबैलेंस होने का भी खतरा रहेगा। इन समस्याओं के लिए आंवला खाना फायदेमंद होगा। आंवला में विटामिन-सी पाया जाता है जिससे ब्लड शुगर बैलेंस रहेगी। इसके सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी इंप्रूव होगी और ब्लड शुगर रेगुलेट रहेगी। इसमें फाइबर होता है जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से वेट मैनेज करने में भी मदद मिलेगी।

त्वचा रहेगी साफ
इस समस्या में त्वचा पर भी असर होता है। इसके कारण फेशियल हेयर और एक्ने की समस्या महिलाओं को रहती है। ऐसे में आंवला स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो स्किन हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करेंगे। इसके सेवन से एक्ने बार-बार नहीं होंगे और स्किन क्लीन रहेगी। आंवला हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाकर हेयर हेल्थ को बूस्ट भी करेगा इससे बालों की जड़े मजबूत होगी और बाल झड़ने कम होंगे।
हार्मोन्स रहेंगे बैलेंस
इस समस्या में हार्मोन्स बैलेंस रख पाना बेहद मुश्किल काम है। यदि हार्मोन्स बैलेंस रहेंगे तो इससे जुड़ी समस्याएं भी ठीक होने लगेंगी। पीसीओएस और पीसीओडी में आंवला सुपरफूड की तरह काम करेगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ विटामिन-सी और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो हार्मोन्स बैलेंस रखने में मदद करेंगे।
फर्टिलिटी में फायदे
रोज आंवला खाने से फर्टिलिटी भी बूस्ट होगी। इससे ओवरीज में ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होगा और सूजन कम होगी। इसके सेवन से पीरियड्स भी रेगुलर रहेंगे और पीरियड्स फ्लो भी ठीक होगा। जो लोग कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें रोज आंवला खाना चाहिए।

बॉडी होगी डिटॉक्स
यह आपकी बॉडी में नेचुरल डिटॉक्सिफायर की तरह काम करेगा। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होगा और लिवर क्लीन रहेगा। लिवर डिटॉक्स होने से बॉडी के सभी फंक्शन ठीक से काम कर पाएंगे। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा और हार्मोन्स बैलेंस होने में मदद मिलेगी।
डेली डाइट में आप आंवला का जूस बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा, आंवला का पाउहर और कच्चे आंवला को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
