ज्यादा वजन कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके कारण डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, सांस फूलना जैसी कई बीमारियों का खतरा भी रहता है इसलिए वजन को कंट्रोल रखना हर किसी व्यक्ति के लिए बहुत जरुरी है हालांकि हर कोई वजन कम करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता है। हाई इंटेंस वर्कआउट से लेकर कैलोरी डेफिसिट डाइट तक हर चीज लोग फॉलो करते हैं। वहीं कुछ लोग वेट लॉस के दौरान मीठा पूरी भी खाना छोड़ देते हैं लेकिन जिन लोगों को मीठे से प्यार होता है उनके लिए इसे छोड़ना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि वजन घटाने के दौरान उन्हें बार-बार मीठे की क्रेविंग होगी ऐसे में वजन घटाने के दौरान मीठा खाने से वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाएगी क्योंकि ये चीजें डाइट में एक्स्ट्रा कैलोरी एड करेंगी। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए मीठे की क्रेविंग को कंट्रोल कर सकते हैं।
पूरी तरह न छोड़ें मीठा
कुछ लोग वेट लॉस करने के दौरान अपनी डाइट से मीठा पूरी तरह ही निकाल देते हैं। इसके कारण क्रेविंग कम होने की जगह बढ़ जाएगी क्योंकि यदि आपको डेली डाइट में मीठा खाने की आदत है तो आपको नैचुरली उसकी क्रेविंग होगी। ऐसे में मीठा पूरी तरह न छोड़ें बस उसकी मात्रा कम कर दें। यदि आपको डायबिटीज या फिर कोई हेल्थ समस्या हो तो डायटिशियन की सलाह पर ही डाइट में बदलें।

अलग ऑप्शन चुनें
वजन घटाने के लिए मीठा पूरी तरह छोड़ने की जगह आप तरीका बदल दें। बेकरी प्रोडक्ट्स और मिठाईयों की जगह आप मीठे के हेल्दी ऑप्शन डाइट में शामिल करें। क्रेविंग होने पर आप खजूर, फल और देसी खांड जैसी चीजें खा सकते हैं।
खाने के बाद लें मीठा
यदि आपको मीठे की क्रेविंग बार-बार हो तो मीठा लंच के बाद ही खाएं। इससे आप ओवरईट भी नहीं करेंगे और आपकी क्रेविंग्स भी कंट्रोल रहेगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप खाने के तुरंत बाद ही मीठा न खाएं। खाने के कुछ देर बाद कम मात्रा में आप इसका सेवन कर सकते हैं।
अलग-अलग फल खाएं
मीठे की क्रेविंग होने पर आप फल खा सकते हैं बस इस बात का ध्यान रखें कि आप अपनी डाइट में 2-3 फल जरूर शामिल करें। क्रेविंग होने पर आप फलों के साथ ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं। इससे बॉडी को मिनरल्स और विटामिन्स दोनों चीजें मिलेंगे।

मील एक समय पर लें
यदि आपके मील के बीच ज्यादा गैप होगा तो ब्लड शुगर इंबैलेंस हो जाएगी। इसके कारण आपको क्रेविंग ज्यादा होगी और आप अनहेल्दी चीजें खा लेंगे इसलिए अपने मील के बीच 3-4 घंटे से ज्यादा समय का गैप न रखें इससे आपको भूख ज्यादा नहीं लगेगी और आप ओवरईटिंग भी नहीं करेंगे।
यदि आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आपकी शुगर क्रेविंग्स भी कंट्रोल हो जाएंगी और आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
