सर्दियों का मौसम आ चुका है। यह मौसम अपने साथ ठंडक और आरामदायक समय लेकर आता है। इस मौसम में खानपान भी बहुत जमकर होता हैं। गजक, रेवड़ी, गुड़ के लड्डू और कई तरह की मिठाइयां सर्दियों में खाई जाती हैं ताकि शरीर अंदर से गर्म रह पाए। वहीं इस दौरान हमारा खानपान सीधे तौर पर हमारी सेहत पर असर डालता है। इस मौसम में खाई जाने वाली कुछ चीजें स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद होगी तो वहीं कुछ खाने की चीजें ऐसी भी हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाएंगी। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताते हैं जो इस मौसम में आपके लिए नुकसानदायक साबित होंगी।

सर्दियों में न खाएं ये चीजें

एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों में उन चीजों को न खाएं जिनकी तासीर ठंडी होती है। इस मौसम में ठंडे तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने के कारण आपको सर्दी, खांसी, जुकाम और संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ेगा।

डीप फ्राइड फूड्स

इस मौसम में अक्सर लोग कचौड़ी, पकौड़े, ब्रेड, पूरियां और समोसे चाव से खा लेते हैं वहीं सर्दी का मौसम है तो ऐसी चीजें खाने का मन भी करेगा लेकिन सर्दियों में डीप फ्राइड फूड्स का सेवन करने से पाचन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ेगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ठंड में हमारा शरीर धीमा काम करता है, जिससे हैवी और ऑयली फूड्स को पचाने में कठिनाई होगी इससे गैस, एसिडिटी की समस्या भी होगी।

बहुत ज्यादा मीठा खाना

सर्दियों में कई तरह की सब्जियां बाजार में आती हैं। ऐसे में लोग स्वाद-स्वाद में गाजर, मूंग का हलवा और कई तरह की मीठी चीजें खा लेते हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में मीठा खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ेगा। इसके कारण डायबिटीज और वजन बढ़ने की परेशानी भी होगी।

ठंडी और बर्फ वाली चीजें

इस मौसम में ठंडी चीजें जैसे कि आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक या फ्रिज का पानी पीने से भी बचना चाहिए। इस मौसम में इन चीजों का सेवन करने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और गले में खराश की समस्या होगी। आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें शरीर का तापमान कम करेंगी जिसके कारण इम्यून सिस्टम कमजोर होगा और कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा।

जंक फूड

इस मौसम में बाहर का प्रोसेस्ड और जंक फूड खाने से भी परहेज करें। इसमें पाए जाने वाले प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स आपकी इम्यूनिटी को कमजोर कर देंगे। इसके कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा।

कैफीन

इस मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग दिन में कई बार चाय या कॉफी पीते हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में चाय या कॉफी का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी होगी। कैफीन हमारे शरीर को डिहाइड्रेट करेगी जिसके कारण स्किन में ड्राईनेस और बालों से जुड़ी समस्याएं होगी।

इस बात का भी रखें ध्यान

सर्दियों का मजा लेने के लिए खान-पान पर खास ध्यान दें। इन सभी चीजों को खाने की जगह आप ताजे फल, सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *