शरीर को हेल्दी रखने के लिए पेट सबसे खास भूमिका निभाता है। पेट स्वस्थ रहने से भूख खुलकर लगती है और गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं भी कम होती है। हेल्दी पाचन के कारण हम जो खाते है पेट उसे ठीक से पचाता है और विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। कई लोग पेट से संबंधित बीमारियों से काफी परेशान रहते है या उन्हें बार-बार गैस, कब्ज और एसिडिटी आदि समस्याएं होती रहती हैं। ये समस्याएं होने का एक कारण हमारी गलत आदतें भी हैं। हम दिनभर क्या करते हैं। इसका सीधा असर हमारे पेट पर पड़ता है। ऐसे में पाचन शक्ति को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए कुछ स्वस्थ आदतों को आप अपना सकते हैं जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करेगी। आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में।

एक्सरसाइज जरुर करें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। इसे करने से वजन नियंत्रिण में रहता है और पेट भी हेल्दी रहता है। एक्सरसाइज या योगा करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और खाना भी ठीक से पचेगा। साथ ही नियमित एक्सरसाइज करने से पॉजिटिविटी भी आएगी।

ब्रेकफास्ट करें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है। इस समय ऐसा खाना खाएं, जो पचाने में आसान हो और शरीर को एनर्जी भी दे। भूखे रहने के कारण पेट में गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है और मेटॉबोलिज्म भी स्लो होगा। पेट को हेल्दी रखने के लिए नाश्ता करने की आदत जरुर डालें।

भीगे हुए बादाम खाएं

स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी चीजें खाना बहुत जरूरी है। भीगे बादाम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन-ई आदि। सुबह की शुरुआत भीगे बादाम के साथ करने से त्वचा को एनर्जी मिलेगी और इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। ये पचाने में काफी आसान होते हैं और पेट को हेल्दी रखेंगे।

खूब पानी पिएं

शरीर को हेल्दी रखने और पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए दिनभर में 2-3 लीटर पानी जरुर पिएं। ऐसा करने से विषाक्त पदार्थ आसानी से शरीर में से बाहर होंगे और पेट हेल्दी रहेगा। यह कोशिश करें कि सुबह की शुरुआत हल्के गुनगुने पानी के साथ करें। ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होगा और शरीर स्वस्थ रहेगा।

खाने में फाइबर जरुर लें

पेट के लिए फाइबर बेहद जरुरी होता है। इसे खाने से पेट में गैस नहीं बनेगी और मल त्यागने में भी परेशानी नहीं होगी। पेट को दुरुस्त रखने के लिए खाने से पहले सलाद और फल जरुर खाएं। ऐसा करने से खाना ठीक से पचेगा और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे सोयोबीन, संतरा, केला और सेब आदि जरुर शामिल करें।

इस बात का भी रखें ध्यान

पाचन को हेल्दी रखने के लिए ये आदतें अपनाई जा सकती है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इनका सेवन करें।

    By tnm

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *