50 साल की उम्र का मतलब है कि व्यक्ति अपनी आधी जिंदगी जी चुका है। इस उम्र तक आते-आते व्यक्ति का शरीर कई मायनों में कमजोर होने लग जाता है जैसे हड्डियां पहले की तरह मजबूत नहीं रह जाती इम्यूनिटी वीक हो जाती है, पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है यानी ज्यादा उम्र ओवर ऑल हेल्थ पर बुरा असर डालेगी। ऐसे में यदि व्यक्ति अपने खानपान का सही से ध्यान नहीं रखता तो उसके बीमार होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। 50 साल की उम्र के बाद लोगों को यह पता होना जरुरी है कि उनके लिए क्या खाना सही है और क्या नहीं इस पर भी नजर होनी चाहिए। यहां हम आपको बताते हैं कि 50 साल की उम्र के बाद किस तरह के फूड आइटम से दूरी बनाए रखना फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं।

फ्राइड फूड से बनाएं दूरी

50 साल की उम्र के बाद लोगों को फ्राइड यानी की तली-भुनी चीजों से भी दूरी बना लेनी चाहिए लेकिन, देखने में यह आता है कि जैसे-जैसे मौसम ठंडा होने लगता है, हर कोई तला-भुना बहुत चाव से खाता है। यदि आपकी उम्र 50 साल से ज्यादा है, तो बेहतर होगा कि आप अपनी इस आदत में सुधार करें। एक्सपर्ट्स की मानें, तो फ्राइड फूड में न सिर्फ ट्रांस और सेचुरेटेड फैट पाया जाता है, बल्कि इसमें सोडियम की मात्रा में भी ज्यादा होती है। ऐसे में शरीर में सूजन, ब्लड प्रेशर की समस्या और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ जाएगा।

सोडियम इनटेक कम लें

ज्यादा उम्र में लोगों को सोडियम का सेवन भी कम ही करना चाहिए क्योंकि सोडियम की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा न सिर्फ बुजुर्गों के साथ होता है बल्कि युवाओं के साथ भी हो सकता है लेकिन, ज्यादा उम्र में सोडियम का इनटेक कम कर देना चाहिए क्योंकि 50 साल की उम्र के बाद बॉडी सोडियम के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है, जिससे ब्लड प्रेशर के बढ़ने का रिस्क भी ज्यादा रहता है इससे हार्ट अटैक, हार्ट प्रॉब्लम और कई अन्य हेल्थ इश्यूज का जोखिम बढ़ सकता है।

प्रोसेस्ड फूड से दूरी

50 साल की उम्र के बाद ऐसी चीजें न खाएं जिसमें बहुत ज्यादा शुगर, सेचुरेटेड फैट मौजूद हो। प्रोसेस्ड फूड्स की बात करें तो इसमें शुगर और सेचुरेटेड फैट के अलावा सोडियम, ट्रांस फैट और आर्टिफिशियल स्वीटनर भी काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। एनएचएस की मानें तो ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से कई तरह की मेडिकल कंडीशन जैसे कि मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।

कैफीन न लें

सामान्य लोगों को यह सलाह भी दी जाती है कि वे कम मात्रा में ही कैफीन लें। यदि 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की बात करें तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। कैफीन का बॉडी पर बहुत बुरा असर पड़ता है। असल में 50 साल की उम्र के बाद ब्रेन में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिस कारण कैफीन के प्रति बॉडी ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। ऐसा युवा लोगों के साथ कम देखने को मिलता है। कैफीन की अधिकता के कारण 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में हार्ट इश्यूज होने लगते हैं, एंग्जाइटी ट्रिगर हो सकती है और रात को नींद आने की समस्या भी हो सकती है।

शुगरी ड्रिंक से बनाएं दूरी

50 साल की उम्र के बाद लोगों को शुगरी ड्रिंक से दूरी बनाएं। असल में, इस उम्र तक आते-आते कई लोगों को ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी मेडिकल कंडीशंस हो जाती हैं ऐसे में शुगर ड्रिंक का सेवन यदि ज्यादा मात्रा में किया जाए तो ब्लड शुगर का स्तर स्पाइक करेगा, जो कई अन्य गंभीर समस्याओं का कारण बनेगा। इसमें हार्ट डिजीज, हार्ट स्ट्रोक आदि शामिल हैं इसकी जगह आप नेचुरल ड्रिंक जैसे कि नारियल पानी पीना पी सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *