एक्सरसाइज करने से बहुत से लाभ मिलते हैं। शरीर चुस्त, दुरुस्त और फिट बना रहता है। एक रिसर्च में पता चला है कि अगर हफ्ते में सिर्फ 2 दिन कसरत की जाए तो दिमाग तेज होता है और ब्रेन से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर आप फिजिकली एक्टिव करते रहते हैं तो अल्जाइमर जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियां नहीं होती। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि दो से तीन दिनों तक हल्का-फुल्का वर्कआउट करके भी ब्रेन को हेल्दी कर सकते हैं। कसरत करने से मेमोरी बढ़ती है और दिमाग एक्टिव होता है।

स्टडी में हुआ खुलासा

आपको बता दें कि स्टडी में सामने आया कि लंबे समय तक मीडियम या हार्ड एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, साइकिलिंग भी ब्रेन के कई हिस्सों को फायदा पहुंचाती है। ओसीसीपिटल और पार्श्विका लोब, हिप्पोकैम्पस और फ्रंटल कॉर्टेक्स सही रहते हैं। जब हम कसरत करते हैं और जो शरीर से प्रोटीन निकलता है वे ब्रेन को हेल्दी बनाने में मददगार होता है।

Brain Derived Neurotrophic Factor

BDNF से सूजन कम होती है, सिनैप्टिक कनेक्शन को मजबूत बनाता है और न्यूरॉन ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। स्टडी में पैदल चलने से भी बहुत फायदा सामने आया है, जो दिमाग को तेज बना सकता है। ब्रेन स्कैन के एनालिसिस के बाद पाया गया कि एक्सरसाइज करने से फिजिकल ही नहीं मेंटली तौर पर भी फायदा मिलता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *