सर्दी के मौसम ने दस्तक देनी शुरु कर दी है। यह दिन बहुत आलस भरे होते हैं इनमें बहुत नींद भी आती है लेकिन क्या आप कारण जानते हैं कि किस वजह से सर्दियों में ज्यादा नींद आती है। ठंड में ज्यादा नींद आने के पीछे कई कारण होते है जैसे अनहेल्दी खान-पान, विटामिन-डी की कमी, ठंडी हवाएं, हार्मोन बदलाव और मूड स्विंग्स। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए के आप नींद को कैसे दूर कर सकते हैं।
ऐसे दूर करें सुस्ती
ठंड में ज्यादा नींद आने पर आप हल्का गुनगुना पानी पिएं। 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से आपकी सुस्ती दूर होगी।

एक्सरसाइज करें
रोज सुबह और शाम आधा घंटा एक्सरसाइज करें। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने से शरीर में फुर्ती आएगी।
हेल्दी डाइट
ठंड में ज्यादा नींद आने की समस्या को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में सुधार कर लें। आप फल हरी सब्जियां, सूखे मेवे खा सकते हैं।

धूप लें
सुस्ती दूर करने के लिए रोज 30 मिनट की धूप लें। धूप न लेने से बॉडी में स्लीपिंग हार्मोन को बढ़ावा मिलेगा।
खुश रहें
आपका खराब मूड स्लीप पैटर्न बिगड़ने और ज्यादा नींद आने का कारण भी बनेगा। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा खुश रहने की कोशिश करें और तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन करें।
