हमारी हड्डियों के लिए विटामिन D एक आवश्यक पोषक तत्व है। हमारे शरीर में ये कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में मदद करता है और इसकी मदद से हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। ठंड में इसकी कमी बच्चों, वृद्ध, डार्क स्किन वाले लोग, किडनी या लीवर की बीमारी, सिस्टिक फ़ाइब्रोसिस, और सीलिएक रोग के मरीजों में होती है।
कमी के लक्ष्ण
इसकी कमी से मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन आ जाती है, हड्डियों में दर्द होता है, थकान महसूस होना, उदास होना, सीढ़ियां चढ़ने या फर्श से उठने में मुश्किल महसूस होना, लड़खड़ाते हुए चलना, हड्डी में हेयरलाइन फ्रेक्चर होना आदि।
ये तो पता ही है कि विटामिन D का मुख्य स्रोत सूर्य की रोशनी है। लेकिन इसके साथ ही कुछ खाद्य पदार्थ भी इसमें समृद्ध होते हैं। मांसाहारी हैं तो विटामिन डी डेयरी उत्पादों और मछली से ले सकते हैं और अगर शाकाहारी हैं तो ये फूड्स आपके लिए फायदेमंद हैं।
केल
केल में विटामिन D और अन्य विटामिन, खनिज भी होते हैं। इससे हार्ट की हेल्थ बनी रहती है। इसे स्टीम करके या सलाद में कच्चा भी खाया जा सकता है।
पालक
इसमें विटामिन D के साथ अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे आयरन और कैल्शियम भी मौजूद होते हैं।
मशरूम
मशरूम में विटामिन D काफी मात्रा में होता है और अगर इसे सूरज की रोशनी में सुखाया जाए तो और भी फायदेमंद होगा। डी2 की भरपूर मात्रा होती है, जिससे हड्डियों का स्वास्थ्य बना रहता है। आप इसे अपने मन के हिसाब से खा सकते हैं, चाहे सलाद में, सूप में या सब्जी में।
संतरा
आपको लगता होगा कि संतरे में सिर्फ विटामिन C होता है, लेकिन इसमें विटामिन D भी काफी मात्रा में होता है। इसके जूस के सेवन से शरीर भी हाइड्रेट रहता है।
ब्रोकोली
ब्रोकोली में विटामिन D, फाइबर और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसे भी आप सलाद के रूप में या भाप में पकाकर खा सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
