पीरियड्स के दौरान महिलाओं को शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। इस दौरान ज्यादातर महिलाओं को पेट और पीठ के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव होता है। किसी को सामान्य दर्द होता है तो वहीं किसी महिला को तेज दर्द होता है। पीरियड्स के दौरान कमर में तेज दर्द की समस्या भी बेहद आम है, अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज कमर दर्द का सामना करना पड़ता है। लेकिन अक्सर महिलाओं के मन में सवाल आता है कि पीरियड्स के दौरान कमर दर्द क्यों होता है? तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान दर्द क्यों होती है।
गर्भाशय का संकुचन
पीरियड्स के दौरान गर्भाशय की परत बाहर निकलती है, जब गर्भाशय अपनी परत को बाहर निकलने के लिए सिकुड़ता है तो इसकी वजह से कमर में तेज दर्द उठता है। इसके कारण पेट और पीठ के निचले हिस्से में भी दर्द हो सकता है। गर्भाशय संकुचन की वजह से रक्त का प्रवाह भी बाधित हो जाता है, जो दर्द का कारण बनता है।

हार्मोनल बदलाव
इस दौरान कमर दर्द के पीछे हार्मोनल बदलाव एक मुख्य कारण है। आपको बता दें कि पीरियड्स के दौरान शरीर गर्भाशय की परत को हटाने के लिए प्रोस्टाग्लैंडीन हार्मोन रिलीज करता है। जब यह हार्मोन ज्यादा मात्रा में रिलीज होता है तो तेज कमर दर्द होता है, यह स्थिति बहुत दर्दनाक होता है।
थक्कों का बाहर निकलना
पीरियड्स के दौरान खून के साथ ही, खून के थक्के भी बाहर निकलते हैं, जब गर्भाशय से थक्के बाहर निकलते हैं, जो इसकी वजह से कमर में तेज दर्द होता है। यह दर्द पेट और पेल्विक एरिया में भी हो सकता है।
ऐसे दूर करें दर्द
अगर आपको पीरियड्स के दौरान असहनीय कमर दर्द होता है, तो इस स्थिति में आप राहत पाने के लिए कुछ उपाय आजमा सकते हैं।
हीटिंग पैड इस्तेमाल
दर्द से राहत पाने के लिए आप हीटिंग पैड इस्तेमाल कर सकते हैं।

आइस पैक
पीरियड्स के दौरान होने वाले कमर दर्द से राहत पाने के लिए आप आइस पैक भी लगा सकते हैं।
इसके लिए आप हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं।
यदि फिर भी आपको पीरियड्स के दौरान कमर में तेज दर्द होता है, तो इस नजरअंदाज न करें। ज्यादा दर्द होने पर डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।
