सर्दियां बस किनारे पर हैं, ऐसे में लोगों को सुबह उठने के साथ नहाने में भी बहुत दिक्कत होती है। कई लोग दिनों तक नहीं नहाते और काफी लोग गीजर के गर्म पानी का यूज करते हैं। उन्हें गीजर के पानी से नहाने से सुकून मिलता है क्योंकि वे गर्म होता है। लेकिन अगर इसका फायदा है तो नुकसान भी है। चलिए जानते हैं कि गीजर के पानी से नहाने के क्या नुकसान होते हैं।

Skin related problems

गीजर के पानी से नहाने के कारण स्किन की समस्याएं हो सकती हैं। गर्म पानी की वजह से त्वचा की नमी खत्म हो जाती है और त्वचा रुखी, बेजान हो जाती है। दाग-धब्बे, खुजली और जलन का भी सामना करना पड़ सकता है। जिनकी स्किन सेंसेटिव होती है उन्हें ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। लेकिन फिर भी अगर आप गीजर के पानी से नहाते हैं तो उसके बाद हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

बाल झड़ने लग सकते हैं

गर्म पानी की वजह से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे बाल टूटने लगते हैं। गंजेपन का भी सामना करना पड़ सकता है। गुनगुने पानी के साथ ही सर्दियों में बाल धोएं। बाल धोने के बाद मॉइस्चराइजिंग हेयर कंडीशनर लगाएं, जिससे बाल न झड़ें।

Heart and Lungs related problems

गर्म पानी से नहाने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे हार्ट पर दबाव पड़ता है। हार्ट बीट भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए सही पानी के टेंपरेचर होने पर नहाएं। गर्म पानी की वजह से फेफड़ों में सूजन हो सकती है, जिससे सांस लेने में परेशानी आ सकती है।

क्या सावधानियां रखें?

गुनगुने पानी से नहाएं।
नहाने के बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
बालों को गुनगुने पानी से धोएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *