ब्लड प्रेशर को प्रभावित करने वाले कई कारण हो सकते हैं जैसे बढ़ता वजन, खराब लाइफस्टाइल और सोने-जागने का खराब पैटर्न तो ऐसे में क्या खानपान के कारण भी ब्लड प्रेशर का स्तर भी प्रभावित हो सकता है? आपको बता दें कि ब्लड प्रेशर एक गंभीर मेडिकल समस्या है, इसे अक्सर साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है। असल में, ब्लड प्रेशर बढ़ने से हमारे हार्ट पर ज्यादा दबाव बनने लगता है। नतीजतन, हार्ट डिजीज, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसी प्रॉब्लम का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी हे कि आप अपनी लाइफस्टाइल को मैनेज करें, ताकि ब्लड प्रेशर को संतुलित रखा जा सके। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि क्या खाने-पीने से ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है। आइए जानते हैं।

क्या वाकई खान-पान ब्लड प्रेशर को प्रभावित करेगा?

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें अक्सर डॉक्टर सुबह खाली पेट बीपी की दवा खाने की सलाह दी जाती है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, जब आप कुछ नहीं खाते हैं तो इस दौरान आपका ब्लड प्रेशर का स्तर कम होगा। वहीं, खाने के बाद ब्लड प्रेशर में फ्लक्चुएशन देखी जाती है, इसे आप इस तरह समझें। जब आप खाना खाते हैं तो आपकी बॉडी पेट और स्मॉल इंटेस्टाइल में एक्स्ट्रा ब्लड फ्लो होने लगता है। साथ ही, डाइजेस्टिव सिस्टम के पास मौजूद ब्लड वेसल्स पतली हो जाती हैं, जिससे तेजी से धड़कने लगता है। यह क्रिया ब्रेन, ऑर्गन और शरीर के अन्य हिस्सों में ब्लड फ्लो और ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद करती है। इसी स्थिति में यदि आपकी ब्लड वेसल्स सही तरह से काम न करे और हार्ट सही तरह से ब्लड पंप न करे, तो ब्लड का दबाव बढ़ सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम हो सकती है।

हेल्दी डाइट जरूरी

हां, यह बात बिल्कुल सही है कि सही डाइट की मदद से ब्लड प्रेशर को मैनेज किया जा सकता है। ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए कोशिश करें और अपनी डाइट में फल, सब्जियां, लो डाइट्री प्रोडक्ट और साबुत अनाज का सेवन करें। इसके अलावा सोडियम इनटेक कम करें ध्यान रखें, अगर आप सोडियम का इनटेक बढ़ा देते हैं, तो ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।

ऐसे करें मैनेज

. ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए अच्छी डाइट जरूर फॉलो करें।

. नियमित रूप से एक्रसाइज करके भी ब्लड प्रेशर को संतुलित कर सकते हैं।

. ब्लड प्रेशर को प्रभावित होने से रोकना है तो अपने वजन को बढ़ने न दें।

. लाइफस्टाइल से जुड़ी बुरी आदतों को पूरी तरह छोड़ दें जैसे रात को पूरी नींद लें, स्मोकिंग और शराब पीने की आदत छोड़ दें।

. अपने स्ट्रेस लेवल को मैनेज करके भी आप ब्लड प्रेशर के स्तर को मैनेज कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *