टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने दुनियाभर में सफलता की एक मिसाल कायम की है। उनके नक्शेकदम पर दुनिया भर के युवा चल रहे हैं। सेहत के मामले में भी उन्होंने लोगों को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। हाल ही में यह बात सामने आई थी कि एलन मस्क वेट लॉस के लिए ओजेम्पिक नाम की दवा लेते हैं। चेल्सी हैंडलर और ट्रेसी मोर्गन जैसे कई हॉलीवुड स्टार्स भी वजन कम करने के लिए ओजेम्पिक का सेवन करने की बात कुछ मीडिया इंटरव्यू में बता चुके हैं। लेकिन अब यहां सवाल यह आता है कि ओजेम्पिक खाकर वजन कम करना कितना सही है? क्या यह हमारी सेहत के लिए अच्छा है? ऐसे कई सवाल है, जिनका जवाब आपको पता होना चाहिए, खासकर उन लोगों को जो वेट लॉस के इंस्टेंट उपाय की तलाश में रहते हैं। इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे कि वेट लॉस के लिए ओजेम्पिक का सेवन करना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं।
पतला होने की दवा ओजेम्पिक आखिर क्या है?
डेनमार्क की फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने (Novo Nordisk) ओजेम्पिक और वेगोवी नाम की दवाएं बनाई हैं। भारत में भी ओजेम्पिक जैसे इंजेक्शन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ओजेम्पिक (Ozempic) एक ऐसी दवा है जिसमें सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) मौजूद होता है। सेमाग्लूटाइड ग्लूकागन नाम के एक अन्य हार्मोन को कम करता है जो ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करता है। इसे मूल रूप से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल होता है। हाल ही में इस दवा का सेवन वेट लॉस के लिए किया जा रहा है।

वेट लॉस के लिए ओजेम्पिक का सेवन करना चाहिए?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ओजेम्पिक मूल रूप से डायबिटीज के मरीजों के लिए बनाई गई दवा है, इसे सिर्फ वजन घटाने के लिए इस्तेमाल करना सही नहीं है। कई लोग, इस दवा को विदेश से मंगवाकर खा रहे हैं लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना इस दवा का सेवन करना उचित नहीं है यह दवा आपके मेटाबॉलिज्म और हार्मोनल बैलेंस पर गहरा प्रभाव डालेगी। अगर कोई व्यक्ति नॉन-डायबिटिक होते हुए ओजेम्पिक ले लेता है, तो इसके कुछ संभावित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे- मितली, उल्टी, पेट में दर्द, डिहाइड्रेशन, गॉलब्लैडर, किडनी की समस्याएं आदि।
ओजेम्पिक के लॉन्ग-टर्म साइड इफेक्ट्स
ओजेम्पिक के भी कुछ संभावित लॉन्ग-टर्म साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं जैसे।
. लंबे समय तक ओजेम्पिक का सेवन करने से, पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं जैसे- मितली, उल्टी, और दस्त जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
. सेमाग्लूटाइड का इस्तेमाल करने से किडनी पर प्रभाव पड़ेगा, खासकर उन लोगों में जो पहले से ही किडनी की समस्याओं से पीड़ित हैं।
. लंबे समय तक सेमाग्लूटाइड का इस्तेमाल करने से कुछ व्यक्तियों में गॉलस्टोन (Gallstones) बनने की संभावना हो सकती है जो कि गॉलब्लैडर की समस्याएं पैदा कर सकता है।
. सेमाग्लूटाइड के इस्तेमाल से पैंक्रियाज में सूजन का खतरा बढ़ सकता है, जो गंभीर हो सकता है।
क्या ओजेम्पिक पर कोई क्लीनिकल ट्रॉयल चल रहा है?
हां, इस समय शोधकर्ता वेट लॉस पर ओजेम्पिक के प्रभाव पर शोध कर रहे हैं। एक क्लीनिकल ट्रॉयल को सेमाग्लूटाइड की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित किए गया था। इस ट्रायल में, जिन प्रतिभागियों ने सेमाग्लूटाइड लिया, उन्होंने लगभग 15 प्रतिशत तक वजन घटाया, जो प्लेसीबो ग्रुप के लोगों से ज्यादा था। ट्रायल ने डायबिटीज रोगी और नॉन-डायबिटिक मरीजों दोनों में वजन घटाने के प्रभावों की जांच की, जिसमें वजन में कमी पाई गई थी। ट्रायल्स ने इस दवा के लंबे समय तक इस्तेमाल के परिणामों का मूल्यांकन भी किया जहां प्रतिभागियों के वजन में स्थिर कमी दर्ज की हालांकि इस समय वेट लॉस के लिए इसका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है, क्योंकि शोध लगातार जारी है।

एफडीए के अनुसार ओजेम्पिक को डायबिटीज के अलावा इस्तेमाल करना चाहिए
फूड एंड ड्रग डमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, नॉन-डायबिटिक व्यक्तियों को केवल वजन घटाने के लिए ओजेम्पिक का सेवन नहीं करना चाहिए, इसका इस्तेमाल सिर्फ टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए होना चाहिए हालांकि, सेमाग्लूटाइड के प्रभावों के कारण कुछ नॉन-डायबिटिक व्यक्ति वजन घटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इससे उनकी सेहत बिगड़ सकती है। ओजेम्पिक (Ozempic) का इस्तेमाल टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल हो सकती हैं। इसका सेवन वेट लॉस के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। यह सेहत को बिगाड़ सकता है।
