यह बात तो सभी जानते ही हैं कि व्यायाम करने से हम शारीरिक रुप से स्वस्थ रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सरसाइज करने से हम लोग मानसिक रुप से भी स्वस्थ रह सकते हैं। एक अध्ययन में इस बात की पुष्टि हुई है कि जो लोग नियमित रुप से एक्सरसाइज करते हैं वे भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रुप से मजबूत होते हैं जो लोग एक्सरसाइज करते हैं उनमें मानसिक बीमारियों का दर भी कम होता है ऐसे में यदि आप भी नियमित रुप से एक्सरसाइज करते हैं तो खुद को फिजिकली और मैंटली दोनों तौर पर हेल्दी रहते हैं। आज वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जा रहा है ऐसे में आपको बताते हैं कुछ ऐसी एक्सरसाइज जिन्हें आप डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं।

योग

यह अपने आप में ही एक अलग विद्या है जो श्वास की गति पर नियंत्रण रखना सिखाती है। योग के ढेरों फायदे हैं। मनोचिकित्सक भी मानते हैं कि जो लोग नियमित तौर पर योग करते हैं उनका मन शांत रहता है क्योंकि योग की आध्यात्मिकता ध्यान र श्वास की गति पर आधारित होती है। योग एक तरह का शांत व्यायाम है जो आपको पूरी तरह से शरीर पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति भी देता है। यह बता दें कि योग के कई प्रकार मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी योग कर सकते हैं लेकिन किसी योग गुरु की सलाह से इसे शुरु करें।

साइकिलिंग

वॉकिंग की तरह साइकिलिंग भी हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद एक्सरसाइज मानी जाती है। यह हमारे फील-गुड हार्मोन को रिलीज करती है। फील गुड हार्मोन को एंडोर्फिन के नाम से भी जाना जाता है। यह हार्मोन आपके दिमाग को आराम देने और आपको खुश महसूस करवाने में मदद करता है। साथ ही यह मूड को बेहतर कर चिंता, डिप्रेशन को दूरकरता है साथ ही इससे आप तनाव से दूर रहते हैं।

वॉक

एक्सपर्ट्स का कहना है कि वॉक करने से कई समस्याएं दूर होते हैं यदि आप मानसिक तौर पर अस्थिर हैं और अक्सर खुद को परेशान पाते हैं तो ऐसे में आप वॉक करें। कई शोधों में यह बात साफ हुई है कि जो लोग मॉर्निंग वॉक करते हैं उनमें स्ट्रेस कम होता है, डिप्रेशन में गिरावट आती है और ऐसे लोगों की चिंताएं भी दूर होती हैं। यदि आपके पास सुबह वॉक करने का समय नहीं है तो आप शाम के समय भी वॉक कर सकते हैं जरुरी नहीं है कि आप 30-40 मिनट वॉक करें। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिर्फ 15 मिनट की वॉक भी बेहद फायदेमंद होती है।

मार्शल आर्ट

बॉक्सिंग, किकबॉक्सिंग आदि भी एक्सरसाइज का ही एक रुप है। इस तरह की विद्या में एक्सपर्ट बनने के लिए व्यक्ति को बहुत ज्यादा प्रैक्टिस करनी पड़ती है। मार्शल आर्ट्स के एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सिर्फ फिजिकल एक्टिविटी ही नहीं है बल्कि यह मूड को बेहतर करने, मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने का भी काम करता है। यह व्यायाम मूड-बूस्टिंग एंडोर्फिन की अच्छी आपूर्ति में मदद करता है। साथ ही इसे स्ट्रेस बूस्टर भी माना जाता है। मार्शल आर्ट करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, एकाग्रता बेहतर होती है। यह सभी गुण आपको भावनात्मक रुप से मजबूत बनाने का का काम करते हैं।

दौड़ना

वॉक की तरह दौड़ना भी आपकी ऑवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद रहेगा। यह जरुरी नहीं है कि आप दौड़ने के लिए पार्क में जाएं। यदि आपके पास में कोई ट्रेडमिल है तो आप उसके ऊपर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। रनिंग का मेंटल हेल्थ पर अच्छा असर होता है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में न्यूरोसाइंस के प्रोफेसर डेविड लिंडेन का कहना है कि व्यायाम में नाटकीय तौर पर एंटीडिप्रेसिव प्रभाव होता है यह शारीरिक और भावनात्मक तनाव के प्रति मस्तिष्क की प्रतिक्रिया को कुंद कर देता है। इसके साथ ही यह एक्सरसाइज करने से याद करने और सीखने की प्रक्रिया तेज होती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *