गट हेल्थ का सही होना बहुत जरूरी है। गट हेल्थ यानी आपका संपूर्ण डाइजेस्टिव। अगर किसी भी वजह से गट हेल्थ सही न हो, तो इसकी वजह से आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ बिगड़ सकती है। यही नहीं, अगर गट हेल्थ सही न हो, तो शरीर द्वारा जरूरी पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं हो सकता है। ऐसे में बॉडी को एक्टिव रहने के लिए पूरी एनर्जी नहीं मिल सकेगी। इससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स हमेशा सलाह देते हैं कि डाइट में हमेशा ऐसी चीजें शामिल करें, जिससे गट हेल्थ में सुधार हो सके। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कौन से फल और सब्जियों का सेवन करके आप गट हेल्थ को ठीक रख सकते हैं।
सेब
गट हेल्थ को यदि आप स्वस्थ रखना चाहते हैं या फिर आप लंबे समय से कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो डाइट में सेब जरूर शामिल करें। सेब में फाइबर पाया जाता है फाइबर बाउल मूवमेंट में सुधारता है, पाचन क्षमता बेहतर होती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सेब में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है जो प्रीबायोटिक की तरह काम करता है। यह गट हेल्थ के लिए उपयोगी माना जाता है।

अनार
इसमें भी प्रीबायोटिक इफेक्ट होते हैं। ऐसे में देखा जाए तो अनार भी गट हेल्थ को बेहतर करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा अनार हार्ट हेल्थ में भी सुधार करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करती हैं। इसमें एंटी-कैंसर फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। बहरहाल पाचन क्षमता में सुधार करने के लिए अनार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
केला
यह बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। इसे हर कोई आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकता है। गट हेल्थ के लिए भी यह बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह प्रीबायोटिक का अच्छा स्रोत होता है। प्रीबायोटिक ऐसा तत्व है, जो डाइजेशन में सुधार करता है, मेटाबालिज्म रेट बढ़ाता है और बाउल मूवमेंट को रेगुलेट करने में मदद करता है। इसके अलावा केला ब्लड शुगर को बैलेंस करने में भी मददगर साबित होता है।

ब्रोकली
यह भी गट हेल्थ के लिए अच्छी मानी जाती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रोकली को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। दरअसल, ब्रोकली में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो स्मॉल इंटेस्टाइन की लाइनिंग को प्रोटेक्ट करते हैं और आंत में किसी भी तरह की बीमारी होने से रोकते हैं। ऐसे में आप ब्रोकली को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
पालक
हर व्यक्ति को हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए। यह बहुत ही पौष्टिक हरी सब्जी होती है। गट हेल्थ में सुधार के लिए भी कई लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और कई तरह के मिनरल्स होते हैं जिन लोगों को कब्ज या अन्य समस्याएं होती हैं, उन्हें चाहिए कि वे पालक का सेवन नियमित रूप से करें। इसका ओवर ऑल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ेगा।

