आजकल हर कोई अपनी सेहत को लेकर सतर्क है। हर वो चीज की जा रही है जिससे फिट हो सकें। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप खाना तो अच्छा खा रहे हैं पर आपका वक्त नहीं ठीक यानि आप कहीं समय से पहले या समय के बाद तो नहीं खा रहे या बेवक्त। आपको बता दें कि सुबह उठने के बाद ब्रेकफास्ट करने से लेकर बिस्तर पर जाने के पहले डिनर का समय बहुत हद तक हमारी सेहत के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

अगर आप आमतौर पर 10 से 11 के बीच बिस्तर पर जाते हैं तो सात बजे के पहले डिनर कर लेना सबसे अच्छा माना गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि सोने के चार घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। जल्दी डिनर करने के जितने फायदे हैं उतना ही देर से डिनर करने के कारण वजन बढ़ने से लकर ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा होता है।

Circadian Balance

आपको बता दें कि हमारा इंसानी शरीर एक खास तरह की सर्केडियन लय है, जिसके अनुसार सूर्य की रोशनी के साथ हमारी बॉडी में एजर्नी बढ़ती है और रोशनी के समाप्त होने पर घटने लगती है। इसी वजह से सुबह हम काफी जोश से भरा महसूस करते हैं और रात के समय थकान का अनुभव होता है। अगर हम शाम सात बजे से पहले रात का खाना खा लें तो बॉडी को सर्केडियन बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है। इसका अच्छा असर डाइजेशन सिस्टम, मेटाबॉलिज्म, लिवर, बॉडी डिटॉक्स पर पड़ता है।

Blood Sugar Level

यदि हम जल्दी डिनर करते हैं तो इससे इंसुलिन सेंसिविटी बढ़ने में मदद मिलती है। इससे ब्लड शुगर लेवल पर कंट्रोल रहता है। अगर शरीर में इंसुलिन का बेहतर मैनेजमेंट होगा तो डायबिटिज का खतरा कम होता है और डायबिटिज है तो मैनेज करने में मदद मिलती है।

अच्छी नींद

यदि आप सोने से पहले ज्यादा खाना खाते हैं तो इससे आपको बेचैनी या अपच हो सकती है, जिससे आपकी नींद खराब होने का डर रहेगा। जल्दी खाना खाने से शरीर को रात में आराम की स्थिति में रहता है। इससे बेहतर और पूरी नींद आती है और आप सुबह तरोताजा उठ पाते हैं।

Hormonal Imbalance

इंसुलिन और कॉर्टसिोल हार्मोन एक रूटीन को फॉलो करते हैं। रात को जल्दी खाना खाना बॉडी के नैचुरल हार्मोनल पैटर्न के साथ मेल खाता है। इससे बेहतर मेटाबॉलिज्म और हार्मोन बैलेंस बना रहता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे रूटीन को फॉलो करने से उम्र में 35 फीसदी के वृद्धि हो सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *