अक्सर ये कहा जाता है कि सुबह का जो समय होता है वो पूरे दिन का दशा और दिशा तय करता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो सुबह उठते ऐसे काम करने लग जाते हैं जिससे फिर वो सारा दिन परेशान रहते हैं, चाहे अनजाने में करते हों या पता होते हुए भी, पर करते जरूर हैं। इसी वजह से पुराने समय के लोग सुबह के समय अपनी दिनचर्या को बेहतर रखते हैं, फिर उनका दिमाग भी एक्टिव रहता था।

अच्छी दिनचर्या और अच्छी आदतें आज के समय में बहुत ही कम देखने को मिलती हैं। आपको बता दें कि सुबह की कुछ बुरी आदतों से दिमाग सुस्त और कमजोर हो जाता है। इसलिए हम आपके लिए उन कामों के लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें सुबह उठते ही आपने अवॉइड करना है।

फोन की आदत

बहुत से लोग हैं जो सुबह उठते ही फोने देखना शुरू हो जाते हैं। वैसे आज के समय में ये जरूरी है कि क्योंकि बहुत से ऐसे काम हैं जो फोन पर ही होते हैं, लेकिन सुबह उठते ही फोन को देखना थोड़ा कम कर सकते हैं ताकि एकदम उठने के बाद दिमाग पर कोई गलत असर न पड़े और हमारी आदतें भी अच्छी रहें। सुबह के समय बिस्तर से उठते ही फोन देखते हैं तो दिमाग पर बोझ पड़ता है।

नाश्ता स्किप करना

कुछ ही बहुत से लोग ऐसे हैं जो सुबह का नाश्ते स्किप कर देते हैं, क्योंकि या तो वो लेट हो रहे होते हैं या वो डाइट पर होते हैं। वे लोग सुबह का खाना स्किप कर देते हैं और फिर खाली पेट रहते हैं और दोपहर का खाना खाते हैं। आपको बता दें कि सुबह के समय खाली पेट रहना हानिकारक होता है। ऐसा करते हैं तो आपके ब्रेन को ऊर्जा नहीं मिलती, फिर देर तक भूखे रहते हैं तो एकाग्रता और मूड दोनों प्रभावित होता है।

Enough पानी न पीना

जैसे ही सुबह उठें, सबसे पहले अपने शरीर को हाइड्रेटेड करें। आपको बता दें कि सुबह के समय पानी पीने से ब्रेन के सेल्स एक्टिव होते हैं। ऐसे में अगर आप सुबह के समय पानी नहीं पीते हैं तो इससे आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

बिस्तर पर पड़े रहना

कुछ लोग होते हैं जिन्हें सुबह लेट उठने की आदत होती है वे काफी देर तक बिस्तर पर पड़े रहते हैं। ऐसे में जो बिस्तर पर लेटे रहते हैं उनका दिमाग स्लो हो जाता है। इससे ब्रेन हैबिट लूप डिस्टर्ब होती है और फिर इंसान सारा दिन आलसी रहता है और उसका फिर कुछ काम करने का मन भी नहीं करता।

सुबह उठते ही करें ये काम

ऐसे में आप सुबह समय उठने के तुरंत बाद एक से दो गिलास पानी पीएं। फिर कुछ 5 से 10 मिनट के लिए मेडिटेशन करें और गहरी सांसें लें, आप हल्का वर्कआउट या स्ट्रेचिंग भी करें। फिर इन सबके बाद फ्रेश होकर सुबह जल्दी ब्रेकफास्ट करें। ब्रेकफास्ट में आप ओट्स या फिर अन्य तरह का हेल्दी नाश्ता खा सकते हैं। हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं तो आप सारा दिन एनर्जेटिक रहेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *