त्वचा पर कुछ भी गड़बड़ हो तो हम जल्दी से स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की तरफ रुख कर लेते हैं। महीन रेखाएं, काले घेरे, मुंहासे, इन सब चीज़ों के समाधान के लिए बाजार में अनगिनत चीजें मौजूद हैं। ये तो ठीक है चलो पर यहां कुछ ऐसा है जिसे हममें से ज्यादातर लोग अनदेखा कर देते हैं।

चेहरा बताएगा सेहत का हाल

अक्सर देखा होगा कि जब भी हम डॉक्टर के पास जाते हैं तो वे फेस देखकर बीमारी का अंदाजा लगा लेते हैं। हमारा चेहरा पहला हिस्सा होता है जहां इंटरनल इश्यूज नजर आते हैं। इसके लिए न्यूट्रिशनिस्ट Nmami Agarwal ने इंस्टाग्राम पर एक रिमाइंडर शेयर किया और कहा कि मुंहासों से लेकर, हर छोटा बदलाव एक सुराग हो सकता है। यानि उनके कहने का मतलब है कि त्वचा आपकी सेहत के बारे में आपकी सोच से कहीं ज्यादा बता रही होती है।

1. Dark circles

स्ट्रेस या नींद की कमी को अक्सर डार्क सर्कल से जोड़ लिया जाता है, लेकिन ये आयरन की कमी का भी एक इशारा हो सकता है। आपको बता दें कि आयरन खून में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है और जब आपके शरीर में इसकी कमी होती है तो आप थका हुआ महसूस करेंगे। आपके आंखों के नीचे एक पीला, छाया जैसी अपियरेंस आ सकती है।

ठीक करने का तरीका

इसे ठीक करने के लिए अपनी डाइट में पालक, दाल और खजूर जैसे आयरन से भरपूर फूड आइटम्स शामिल करें। चाहते हैं कि आपका शरीर आयरन को बेहतर ढंग से एब्जॉर्ब करे तो संतरे या टमाटर जैसे विटामिन सी के सोर्सेज के साथ कंबाइन करें।

2. Jawline acne

अक्सर जबड़े की रेखा के साथ होने वाले एक्ने परेशान कर देते हैं और ऐसा हार्मोनल उतार-चढ़ाव से जुड़े हो सकते हैं, खासकर महिलाओं में। आपको बता दें कि इस तरह का एक्ने PCOS जैसी स्थितियों में आम है और इर्रेगुलर पीरियड्स या चेहरे के बालों के साथ हो सकता है। अपनी डाइट को बैलेंस्ड करें, चीनी का सेवन कम करें, तनाव के स्तर को कंट्रोल करें और सीड साइक्लिंग आजमाएं।

3. Cracked or peeling lips

वैसे तो र्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो होंठ सूख जाते हैं। उनपर दरारें आ जाती हैं। एक तो ये पानी के कमी के कारण तो होता है और साथ ही विटामिन बी की कमी के कारण भी हो सकता है। ऐसे में इससे बचने के लिए शरीर को विटामिन बी की सप्लाई दें, जिसके लिए भोजन में अंडे, साबुत अनाज, नट्स और पत्तेदार साग जैसी चीजें शामिल करें।

तो आखिर में वे कहती हैं कि आपका चेहरा सिर्फ सेल्फी के लिए नहीं है, बल्कि ये बॉडी का मैसेंजर है। इसे ध्यान से सुनें, पूरा पोषण दें और अंदर से ग्लो होने दें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *