लो जी गर्मियां शुरू हो गईं हैं और कुछ लोगों ने तो ट्रिप की प्लानिंग भी कर ली होगी। बहुत सी वजहों के कारण भी लोग गर्मी की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अगर इस मौसम में सही से प्लानिंग नहीं की जाए तो ट्रैवल काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए अगर आप ट्रिप पर जाने से पहले सही से प्लानिंग करते हैं तो ट्रैवल के दौरान कई गुना इंजॉय कर पाएंगे।

सही Destination का चुनाव

गर्मी के मौसम में घूमना है तो लाज़मी सी बात है कि ठंडी जगहें या फिर किसी हिल स्टेशन का चुनाव करेंगे। जैसे कि लेह-लद्दाख, शिमला, मनाली, दार्जिलिंग, मसूरी आदि। गर्मी के मौसम में भीषण गर्मी वाले जगहों पर जाने से बचें।

हल्के और आरामदायक कपड़े

अब ट्रैवल का कर लिया तो आपको कपड़ों का भी ध्यान रखना होगा। गर्मी के मौसम में ट्रैवल के दौरान कपड़ों का चयन अहम है। इसलिए इस दौरान कॉटन के हल्के और ढीले कपड़े पहनें। आप हल्के रंगों का चुनाव करें ताकि गर्मी कम लगे।

Hydration

ऐसा होता है कि गर्मियों के मौसम में बार-बार प्यास लगती है। इसलिए अपने साथ हमेशा बोलत में पानी जरूर रखें। समय-समय पर नारियल पानी, नींबू पानी, जूस या इलेक्ट्रोलाइट्स पीते रहें।

समय का ध्यान

ये तो होता ही है कि गर्मी के मौसम में सुबह जल्दी धूप निकल आती है। इसलिए ट्रैवल करते समय तेज धूप से बचने के लिए यात्रा सुबह और शाम को करें। दोपहर के समय में भी कमरे से निकलने से बचें।

Sunscreen और Sunglasses

गर्मी है तो आम बात है कि तेज धूप से आंखो में कई तरह की परेशानी हो सकती हैं। कई बार ज्यादा धूप से जलन, सूखापन और यहां तक कि लालिमा जैसी समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसलिए घर से निकलते समय सनग्लासेस लगाना बिल्कुल न भूलें और साथ ही सनस्क्रीन भी जरूर लगाएं।

कैप या हैट

जब भी घर से बाहर निकलें तो कैप या हैट जरूर लगाएं। अपने साथ चौड़ी किनारी वाली टोपी या कैप जरूर रखें। इसे पहनते हैं तो आंखों पर सीधी धूप नहीं पड़ती।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *