हर कोई रोजाना नहाता है और ये हमारी डेली रुटीन का एक अहम हिस्सा है। ये बात तो हमें बचपन से ही सीखाई है कि रोज-रोज नहाना अच्छा भी है और जरूरी भी। लोग सुबह-सुबह नहाकर फ्रेश फील करते हैं तो कुछ रात में नहाकर सो जाते हैं लेकिन क्या आपको रोज नहाना चाहिए? इस पर स्किन एक्सपर्ट् डॉ. रोजलिंड सिम्पसन ने द गार्जियन से बातचीत की। उन्होंने अपनी एक स्टडी की भी जानकारी दी, जिसमें डेली शॉवर लेने के नुकसानों के बारे में बताया है।
एक्सपर्ट का कहना
डॉ. सिम्पसन का कहना है कि पहले के समय में रोजाना नहाना एक समस्या माना जाता था। कहा जाता था कि बार-बार नहाने से स्किन का नेचुरल बैलेंस बिगड़ सकता है, फिर उसकी सेफ्टी करने वाले जरूरी ऑयल और लाभकारी बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं। ये भी बोला जाता था कि लगातार नहाने से त्वचा रूखी हो जाती है और दरारें पड़ सकती हैं।
फिर हानिकारक बैक्टीरिया और एलर्जी अंदर जा सकती हैं और इंफेक्शन, एक्जिमा और सोरायसिस का कारण हो सकती हैं। वे बताती हैं कि आप जितनी देर पानी में रहेंगे आपकी स्किन उतनी ही ड्राई हो सकती है। कम समय के लिए और ठंडे पानी में नहाते हैं तो बेहतर रह सकता है। साथ ही उन्होंने Methylisothiazolinone, Methylchloroisothiazolinone, sulphates और Parabens जैसे तत्वों की लिस्टिंग भी की, जो जहरीले होते हैं और जलन पैदा कर सकते हैं। और वहीं बचाव के लिए उन्होंने धोने के लिए साबुन के बजाय एक एमोलिएंट क्रीम के इस्तेमाल की सलाह दी है।
अध्ययन
उन्होंने बताया कि वे और उनकी टीम ने 438 एक्जिमा पीड़ितों पर यह स्टडी की है। वहीं इसमें पार्टिसिपेंट्स को दो ग्रुप में बांटा गया। एक जो लोग डेली नहाते थे और दूसरे जो हफ्ते में कुछ बार। फिर इस स्टडी से पता चला कि दोनों ग्रुप को लोगों की स्किन में ड्राइनेस या एक्जिमा के लक्षणों में कोई खास अंतर नहीं था। तो आखिर में स्टडी में बताया गया कि डेली नहाना स्किन ड्राइनेस से जुड़ा नहीं है यह सिर्फ एक्जिमा वाले लोगों के लिए ठीक नहीं है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
