चाहते हैं कि गर्मियों में फ्रेश दिखें तो ब्यूटी रूटीन में बदलाव करने की जरूरत है। गर्मी में चेहरे पर पसीना आने की वजह से मेकअप ज्यादा देर तक नहीं टिक पाता। फिर बार-बार लड़कियों को बार-बार टचअप करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कई बार घर से तैयार होकर निकलने के बाद ऑफिस तक पहुंचते-पहुंचते आधा मेकअप रास्ते में ही उतर जाता है। अब आगे भी धीरे-धीरे गर्मी और उमस बढ़ जाएगी। इसलिए अपने मेकअप को लंबा चलाने के लिए कुछ मेकअप टिप्स फॉलो करें ताकि गर्मियों में आपका मेकअप देर तक टिका रहे।
मेकअप करने से पहले चेहरे पर लगाएं ये
गर्मियों में मेकअप लंबे समय तक टिके रखने के लिए मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे को आइस ट्रीटमेंट दें। जैसे बर्फ के टुकड़ों को किसी बाउल में डालकर थोड़ी देर चेहरा उसमें रखें या चेहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाएं। इसके बाद माइल्ड क्लींजर से चेहरे को साफ करें। फिर एसपीएफ युक्त लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं।
मेकअप का बेस
याद रखें कि गर्मी में चेहरे पर हैवी फाउंडेशन न लगाएं। इसके अलावा टिंटेड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। बीबी क्रीम या वाटर बेस्ड फाउंडेशन भी गर्मियों के लिए अच्छा ऑप्शन है। चाहते हैं कि गर्मियों में पसीने से चेहरे बचा रहे तो स्वेट और वाटर प्रूफ प्रोडक्ट का चुनाव करें।
हमेशा धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन क्रीम जरूर लगाएं। इससे चेहरा धूप से होने वाले दुष्प्रभाव से बचेगा। ऑयली या ड्राई स्किन के हिसाब से आपको अपने लिए सनस्क्रीन का चुनाव करना है।
चेहरे का पसीना ऐसे करें कम
ये तो आपको पता ही है कि गर्मियों में चेहरे पर ज्यादा तेल जमा हो जाता है। इसलिए चेहरे का पसीना कम करने के लिए क्ले मास्क का इस्तेमाल करें। इस मास्क को मेकअप लगाने से पहले इस्तेमाल करें।
इन बातों का रखें ध्यान
हल्के प्राइमर का इस्तेमाल करें। नेचुरल लुक चाहते हैं तो रेगुलर पेंसिल लाइनर यूज करें। ब्रोंजर को सिर्फ उन पॉइंट्स पर लगाएं जहां बहुत जरूरत हो। मेकअप सेटिंग स्प्रे जरूर करें। हमेशा अपने बैग में कुछ छोटे पाउडर और स्प्रे जरूर रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
