हर कोई बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को जानता है। अपने टैलेंट के चलते तो वे मशहूर हैं ही साथ ही अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए भी पहचानी जाती हैं। उनका चेहरे को देखकर हर कोई आकर्षित होता है। ऐसे में अगर आप भी नेहा कक्कड़ की तरह चमकदार और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो इस डेली रूटीन को फॉलो करें।
Neha Kakkar’s Beauty secret
Green Tea
वे अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ करती हैं। आपको बता दें कि ग्रीन टी स्किन के लिए काफी बेहतर है। इससे स्किन ग्लोइंग होती है। वे बताती हैं कि ग्रीन टी स्किन पर होने वाले पिंपल्स को भी हटाता है।
Moisturizer
वे अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए और रूखेपन से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर का यूज करती हैं। ऐसे में अपनी स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर का चयन कर लें। स्किन ऑयली है तो हल्के मॉइस्चराइजर का उपयोग करें। आप चाहें तो किसी डॉक्टर से भी मॉइश्चराइजर को प्रिसक्राइब करा सकते हैं।
Hydrated Body
ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत जरूरी है कि आप हाइड्रेट हों। ऐसे में वे अपने आप को हर समय हाइड्रेट रखती हैं और इसके लिए वह खूब पानी पीती हैं। क्योंकि पानी स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ ग्लोइंग बनाता है। भरपूर मात्रा में पानी पीते हैं तो शरीर में मौजूद टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
