ये तो आप जानते ही होंगे कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसलिए उम्र बढ़ने के साथ खास तरह की देखरेख की बहुत जरूरत है। ऐसे में फिर लोग शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए तरह-तरह के सप्लीमेंट लेते हैं, क्योंकि विटामिन बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी रोजाना मल्टी विटामिन टैबलेट को लेते हैं तो आपके लिए हम कुछ चीज को लेकर आए हैं, जिसको डाइट में शामिल कर शरीर में विटामिन की कमी पूरी हो सकती है।

विटामिन वाली डाइट

हरी पत्तेदार सब्जियां

डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। रोजाना पालक, मेथी, सरसों और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों को खाने से आपको विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, फोलेट, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई तरह के पोषक तत्व मिल पाएंगे। इनके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होगी और शरीर भी डिटॉक्स होगा।

नट्स और बीज

रोजाना कोई न कोई नट्स और बीज को जरूर खाएं। सुबह के समय नाश्ते में या शाम के समय स्नैक्स में बादाम, अखरोट, चिया सीड्स आदि को खा सकते हैं। आपको बता दें कि ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक और मैग्नीशियम होते हैं, जिससे दिल, दिमाग और स्किन को फायदा होता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी प्रोडक्ट्स तो वैसे भी ताकतवर होते हैं और ये प्रोटीन का काफी बेहतर सोर्स है। अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर और घी सहित कई चीजों को शामिल जरूर करें। आपको बता दें कि डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम, विटामिन D, विटामिन B12 और प्रोटीन बेहतर मात्रा में होते हैं।

साबुत अनाज और दाल

चना, राजमा, मसूर दाल, ब्राउन राइस, ओट्स जैसे दाल और साबुत अनाज खाने से आपको प्रोटीन, फाइबर, विटामिन B कॉम्प्लेक्स और आयरन जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।

फल

रोजाना फल खाएं। जैसे कि संतरे, केले, सेब, पपीते, अनार आदि। इनको खाते हैं तो आपको नेचुरल शुगर मिलेगा, फिर एनर्जेटिक फील करेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *