जब चेहरे पर अनचाहे बाल आ जाते हैं तो बहुत अजीब सा लगता है। हर महीने इन बालों को हटवाने के लिए महिलाएं पार्लर जाती हैं या केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में कई महिलाएं घर में शेविंग के जरिए इन्हें हटाती हैं। वैसे तो फेस पर वेक्स की मदद से इन्हें निकाला जा सकता है, लेकिन कई बार इससे चेहरे को नुकसान भी पहुंच सकता है। लेकिन इनके अलावा आप घरेलू उपायों की मदद से इनसे छुटकारा पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं।
इन चीज़ों से हटाएं चेहरे के बाल
आपको चाहिए हल्दी, नींबू का रस, पिसा हुआ आटा, गुड़, नारियल तेल और एक कप पानी।
चेहरे के बाल हटाएं
ब्यूटी एक्सपर्ट अदीबा ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि बालों को हटाने के लिए सबसे पहले गुड़ को पिघलाएं, गुड़ को उबालने के लिए पानी में उबालें। इसके बाद नींबू डालें। अब इसे एक बाउल में निकाल लें। फिर हल्दी, नारियल तेल और आटा मिक्स करें।
चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए पेस्ट
अब जो मिश्रण तैयार किया है उसे फेस पर लगाकर करीब 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर रगड़ते हुए निकाल दें। जितनी देर इसे स्किन छोड़ेंगी, उतना बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
चेहरे से हेयर रिमूव करने के तरीके
बेसन और हल्दी पेस्ट
इसके अलावा आप बेसन और हल्दी से भी पेस्ट तैयार करके चेहरे से बाल हटा सकती हैं। सबसे पहले एक बाउल में बेसन और हल्दी डालें, उसके बाद दूध और मलाई। अब जो पेस्ट तैयार किया है उसे चेहरे के उस हिस्से में लगाएं जहां पर बाल ज्यादा है। फिर 15 मिनट के बाद हल्के हाथ से मालिश करते हुए हटा दें और पानी से चेहरे को धो लें।
बेसन और शहद पेस्ट
बेसन और हल्दी के पेस्ट के अलावा बेसन और शहद का भी यूज कर सकते हैं तो ऐसे में इसे बनाने के लिए कटोरी में बेसन के साथ शहद मिलाएं और पेस्ट बनाएं। अब जो पेस्ट बनाया है उसे लगाने के बाद 10, 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर चेहरे को धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
