बहुत से लोगों को मोटापा ने परेशान किया हुआ है। लोग अपने वजन को कम करने के लिए जिम या योग करते हैं, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं हो पाता। ऐसे में जब वजन कम नहीं होता तो उसके पीछे का कारण डाइट हो सकता है। वेट लॉस तो करना चाहते हैं, पर लेकिन खाने पर नियंत्रण नहीं हो पाता और फिर वेट कम होने के बजाय बढ़ जाता है। इसलिए अगर वेट लॉस करना चाहते हैं तो OMAD (वन मील ए डे) डाइट प्लान काफी कारगर साबित हो सकता है।

OMAD Diet Plan

आपको बता दें कि OMAD (One Meal a Day) डाइट प्लान एक प्रकार का इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) है। इसमें व्यक्ति पूरे दिन सिर्फ एक बार ही खाना खाता है और बाकी दिन फास्टिंग करता है। OMAD डाइट प्लान को फॉलो करते हैं तो वजन तो कम होता ही है साथ ही कई तरह के स्वास्थ्य फायदे भी मिलते हैं।

OMAD डाइट फॉलो करते हैं तो कैलोरी इनटेक सीमित रहता है। क्योंकि अगर आप पूरे दिन में एक बार ही भोजन करते हैं तो कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है। ऐसा करते हैं तो शरीर में मौजूद पहले से फैट को बॉडी एनर्जी के रूप में उपयोग किया जाता है और बॉडी में मौजूद फैट की मात्रा काफी तेजी से कम हो जाती है।

इसके फायदे

इसे फॉलो करते हैं तो आपको बहुत से फायदे मिलेंगे। इसके सेवन से बॉडी में कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है और तेजी से वजन कम होता है। साथ ही पाचन भी काफी बेहतर रहता है।

इस दौरान क्या खाएं?

इसे शुरु करने से पहले एक बार किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसमें आपको दिन में सिर्फ एक बार ही भोजन करना होता है। इसलिए पौष्टिक और न्यूट्रिशन से भरपूर ही खाने का चुनाव करें। हाइड्रेशन हो तो पानी, हर्बल टी और नारियल पानी का उपयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *