कुछ फूल सिर्फ खुशबू ही नहीं देते बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हीं फूलों में से एक है रजनीगंधा। रजनीगंधा औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण सिर्फ खुशबू ही नहीं देता बल्कि आपकी सेहत को भी ढेरों फायदे देता है। त्वचा से संबंधित बीमारियां, तनाव जैसी समस्याओं के लिए यह बेहद लाभकारी माना जाता है। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं रजनीगंधा का फूल इस्तेमाल करने के फायदे।

इसलिए फायदेमंद है रजनीगंधा

रजनीगंधा को ट्यूबरोज भी कहते हैं। यह एक सुगंधित फूलों का पौधा होता है। इसका वैज्ञानिक नाम पोलिएन्थेस ट्यूबरोस कहते हैं। यह खासतौर पर मैक्सिको और मध्य अमेरिका में मुख्य तौर पर मौजूद होता है लेकिन भारत में भी इसको उगाया जाता है। रजनीगंधा को प्रेम और पवित्रता के लिए भी जाना जाता है। कुछ औषधीय गुणों से युक्त होने के कारण रजनीगंधा स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। सदियों से यह जड़ी-बूटी का इस्तेमाल हो रहा है।

इन बीमारियों में मिलेगी राहत

यह यौन संचारित रोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस पौधे से बना बल्ब का अर्क गोनोरिया के इलाज में मददगार साबित होगा। इसके अलावा रजनीगंधा का फूल एक बेहतरीन मूत्रवर्धक माना गया है। फूलों से बना अर्क मूत्राश्य की सूजन और मूत्र प्रतिधारण से पीड़ित रोगियों का पेशाब बढ़ाने में भी मदद करेगा। इसमें कुछ एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो सूजन दूर करने में मदद करेंगे। इससे बना तेल जोड़ों का दर्द और सूजन कम करने में भी मदद करेगा।

स्किन के लिए भी फायदेमंद

त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए भी रजनीगंधा का फूल फायदेमंद रहेगा। फूलों से बना अर्क त्वचा पर लगाने से पिंपल, बढ़े हुए पोर्स और ऑयली स्किन से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा रजनीगंधा को तनाव के लिए भी अच्छा माना जाता है। इस फूल को नैचुरल तनाव दूर करने वाला माना जाता है। इस फूल की खुशबू मन को भी शांत करेगी और शरीर को भी आराम मिलेगा। इससे तनाव, गुस्सा और भ्रम भी दूर होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *