वजन कम करने के लिए आपके खाने-पीने की आदतें बहुत ही जरुरी होती है। कई बार लोग बहुत एक्सरसाइज कर लेते हैं लेकिन सही समय पर अपना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर ही नहीं करते जिसके कारण बढ़ता वजन कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि तेजी से अपने शरीर की एक्सट्रा चर्बी कम करने के लिए आपको किस टाइम पर खाना खाना चाहिए ताकि आपका वजन कम हो पाए।

किस समय डिनर करना रहेगा परफेक्ट?

. यदि आप खाना 5 बजे की जगह रात को 9 बजे खाते हैं तो शरीर में चर्बी ज्यादा जमेगी। इससे आपका अग्नाश्य प्रोसेस भी धीमा हो जाएगा और शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ेगा।

 

. यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो फिर शाम होने से पहले ही डिनर कर लें क्योंकि अंधेरे के बाद शरीर में इंसुलिन प्रतिरोधी तेजी हो जाती है जिसके कारण आपको मेटाबॉलिक संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

. देर रात यदि आप खाना खाते हैं तो पाचन तंत्र को ठीक से आराम नहीं मिलेगा। इसके अलावा एसिडिटी, गैस, कब्ज और अपच जैसी दिक्कतों का आपको सामना करना पड़ सकता है।

. देर रात खाना खाने से आपकी नींद पर भी असर होगा। आपको बता दें कि रात में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है जिसके कारण आपको रात को सोने में दिक्कत आ सकती है।

. ज्यादा देर से खाना खाने से ब्रेन को भी नुकसान होगा क्योंकि इससे आपकी एकाग्रता भी खराब होगी और मेमोरी पर असर होगा।

डिनर के बाद करें ये काम

. डिनर के बाद पानी पिएं। इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा।

. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपका वजन भी कम होगा।

. नींद पूरी करने से आपके शरीर को भी आराम मिलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *