अनहेल्दी खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं। मोटापा और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं के कारण बढ़ रही है। इसके कारण लिवर में फैट जमा होने लगता है। इससे लिवर में सूजन और फेल होने जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा रहेगा। ऐसे में फैटी लिवर और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से राहत पाने के लिए कुछ ड्रिंक्स पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी ड्रिंक्स लिवर के लिए हेल्दी रहेंगी।
इस वजह से होती है लिवर की समस्या
एक्सपर्ट्स की मानें तो अनहेल्दी खान-पान के कारण बहुत से लोग फैटी लिवर की समस्याएं दूर होती है। इस समस्या का यदि आप समय पर इलाज न करवाएं तो सूजन, फाइब्रोसिस, सिरोसिस और लिवर फैलियर जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

ग्रीन टी
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ग्रीन टी में कैटेचिन पाया जाता है जो कि फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलवाने और लिवर में जमा फैट कम करने में मदद करेगा। इस ड्रिंक का सेवन करने से आपका लिवर हेल्दी रहेगा। इसके अलावा यह पेट की चर्बी को कमी करने में भी मदद करेगी। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के शोध के अनुसार, ग्रीन टी सप्लीमेंटेशन नॉन अल्कोहलिक फैट लिवर से राहत दिलवाने में मदद करेगा। यह लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली एंजाइम्स को कम करने में भी मदद करेगा।
अदरक की चाय
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इस चाय को पीने से फैटी लिवर की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा लिवर की सूजन कम करने, लिवर डिटॉक्स करने और इसमें मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलेगी। इसे पीने से लिवर हेल्दी रहने में मदद मिलेगा। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद करेगा। अदरक का सेवन करने से नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या से राहत मिलेगी और लिवर की सूजन कम करने में मदद मिलेगी।
ब्लैक कॉफी
यह भी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले एंजाइम्स कम होंगे। लिवर की सूजन कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिलेगी। इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार करने में भी मदद मिलेगी। यह भी लिवर की हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी साबित होगी। इंसुलिन प्रतिरोध भी फैटी लिवर का एक कारण है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के शोध के अनुसार, ब्लैक कॉफी पीने से लिवर हेल्दी रहेगा। लिवर की स्टिफनेस के अलावा फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

ऐसे करें बचाव
फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए हेल्दी डाइट लें। ट्रांस फैट से भरपूर फूड्स और अल्कोहल न लें। इसके अलावा डेली एक्सरसाइज करें इससे फैटी लिवर के साथ-साथ पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
