बहुत बार ऐसा होता है कि खराब खानपान की वजह से पेट या सीने में जलन की समस्या हो जाती है। कई बार एसिडिटी या हार्ट बर्न के चलते भी सीने या पेट में आग जैसी जलन महसूस होती है। जिस वजह से लोग एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए की तरह के तरीके अपनाते हैं। इसलिए आपको बता दें कि ऐसी समस्या छुटकारा दिलाने के लिए एक हरा पत्ता राहत बहुत लाभदायक है।
गर्मियों में इस हरे पत्ते से तैयार ड्रिंक को रोजाना पीएं। इससे एक तो पेट और सीने की जलन से राहत मिलेगी और साथ ही पूरा दिन फ्रेश महसूस करेंगे। यहां पर पुदीने की बात की जा रही है तो चलिए जानते हैं कि पुदीने का पानी पीने के क्या फायदे हैं और इसे बनाने का आसान तरीका।
पुदीने का पानी
आपको बता दें कि पुदीने का पानी बनाना एक बेहद ही आसान तरीका है। सबसे पहले इसे बनाने के लिए पुदीना की 15 से 20 पत्तियां लें और पानी की बोतल में डाल दें। बोतल में डालने के बाद कम से कम एक से दो घंटे के लिए रख दें। स्वाद बढ़ाना चाहता हैं तो नींबू की स्लाइस भी काटकर डाल सकते हैं और मज़े की बात ये है कि इसे किसी भी समय पी सकते हैं। इससे एक तो सीने में जलन से राहत मिलेगी और भरी गर्मी में ताजगी।
डिहाइड्रेशन की समस्या
ये तो आपको पता ही है कि गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी कमी हो जाती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए पुदीने की ड्रिंक का सेवन बहुत लाभकारी है। इसका सेवन करते हैं तो शरीर में पानी की कमी नहीं होती। वहीं, शरीर डिटॉक्स भी होता है।
पेट की जलन को करे शांत
पेट की जलन से शांति देने के लिए ये ड्रिंक फायदेमंद साबित हो सकती है। इसे पीएंगे तो शरीर ठंडा रहेगा और पेट की गर्मी भी शांत होगी।
एसिडिटी की समस्या से छुटकारा
आपको बता दें कि पुदीने में मेंथॉल मौजूद होता है तो ऐसे में इससे तैयार ड्रिंक का सेवन करते हैं तो एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है। गर्मियों में अक्सर लोग बाहर से खाते हैं और फिर पेट में जलन से परेशान हो जाते हैं तो ऐसे में ये तरीका आपके लिए लाभदायक है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
