गलत पोश्चर में बैठने या फिर पोषक तत्वों की कमी के कारण रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। खासतौर पर जिन लोगों की हाइट लंबी होती हैं उन्हें ऐसी समस्या होने का खतरा ज्यादा होता है। इसका खतरा कम करने के लिए रीढ़ की हड्डी की अच्छे से देखभाल करना जरुरी है। खासतौर पर जिन लोगों की हाइट लंबी हो उन्हें अपनी रीढ़ की हड्डी को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा सावधानी और अलर्ट रहने की जरुरत होती है क्योंकि इन लोगों की रीढ़ की मांसपेशियों पर बढ़ता तनाव, पीठ दर्द होने का खतरा बढ़ा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपनी रीढ़ की हड्डी का ध्यान रख सकते हैं।

स्टैंडिंग डेस्क रहेगा फायदेमंद

यदि आपकी हाइट लंबी और आप डेस्क जॉब करते हैं तो आपके लिए स्टैंडिंग डेस्क फायदेमंद रहेगा क्योंकि वर्किंग टेबल को आरामदायक ऊंचाई पर एडजस्ट किया जा सकेगा। इससे आपकी पीठ का तनाव कम होगा हालांकि ज्यादातर समय तक खड़े रहना सही नहीं है। खासतौर पर अपनी पीठ का तनाव कम करने के लिए 46 मिनट में मुद्रा बदलें।

सोने की मुद्रा करें सही

आप कैसे सो रहे हैं इससे भी आपकी रीढ़ की हड्डी का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। खासतौर पर जो लोग लंबे होते हैं उन्हें घुटनों और कूल्हों को मोड़कर और करवट लेकर सोना चाहिए। यह मुद्रा आपकी पीठ की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करेगी। इसके अलावा इससे रीढ़ की हड्डी का तनाव भी कम होगा।

एक्सरसाइज करें

रोज एक्सरसाइज भी करें। इससे भी रीढ़ की हड्डी की मजबूती बनी रहेगी। कोर एक्सरसाइज, पेट को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज, डेली सैर और हल्के कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज जैसे एक्सरसाइज भी लंबी हाइट वाले लोगों की रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाएंगे। इससे आपका तनाव कम होगा।

डेली रुटीन की आदतें बदलें

इसके अलावा जिन लोगों की लंबी हाइट होती है उन्हें इसको मजबूत बनाने के लिए अपनी डेली रुटीन की आदतें बदलनी चाहिए। इसके अलावा आपको पीठ को मजबूत बनाने के लिए एक्सरसाइज भी करने चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *