खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान, स्ट्रेस, फिजिकल एक्टिविटी कम करने और अनियमित रुटीन के कारण कम उम्र में ही दिल कमजोर होने लग चुका है। कमजोर दिल के कारण कई तरह की दिक्कतें भी हो रही हैं। दिल शरीर का सबसे नाजुक अंग होता है यह जब धड़कता है तो जिंदगी चलती रहती है लेकिन बढ़ती उम्र के साथ दिल ही नहीं बाकि अंग भी कमजोर होने लग जाते हैं। ऐसे में इसकी अच्छे से देखभाल करना बहुत जरुरी है। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आप कमजोर दिल के बारे में आप कैसे पता लगा सकते हैं।

सांस फूलना

यदि आपका दिल कमजोर हो तो उसे पूरी मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इसके कारण आपकी सांस फूलने लग जाती है। इसके अलावा कई बार आपको हल्की फिजिकल एक्टिविटी करने पर छाती में दबाव या फिर भारीपन भी महसूस हो सकता है।

लगातार चक्कर आते रहना

यदि आपको बार-बार चक्कर आएं या फिर कमजोरी महसूस हो तो यह ब्लड प्रेशर के कारण हो सकता है। यह भी कमजोर दिल का ही संकेत होता है।

दिल की धड़कन अनियमित होना

यदि आपका दिल बहुत ज्यादा तेज, धीरे या फिर अनियमित धड़क रहा है तो यह भी हार्ट की कमजोरी का ही लक्षण है। ऐसी कंडीशन होने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

थकान

थोड़ा बहुत काम करने के बाद भी अगर आपको बहुत थकान लग रही है या फिर सीढ़ियां चढ़ने के बाद ही सांस फूल रही है तो यह भी कमजोर दिल का ही संकेत होगा।

नींद में सांस फूलना

यदि आपको सोते हुए सांस लेने में दिक्कत हो या फिर जोर-जोर से खर्राटे आ रहे हैं तो यह भी दिल की समस्या का ही इशारा है। ऐसे में डॉक्टर को जरुर दिखाएं और देरी न करें।

पैरों में सूजन

जब दिल कमजोर हो जाए तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन पर भी असर हो रहा है। ऐसे में इसके कारण पैरों, टखनों और पेट में भी सूजन हो सकती है।

इसलिए कमजोर होता है दिल

. हाई ब्लड प्रेशर के कारण

. डायबिटीज

. खराब लाइफस्टाइल

. ज्यादा जंक फूड, शराब, धूम्रपान और एक्सरसाइज न करने से

. तनाव और चिंता होने से

. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण

ऐसे बनाएं दिल को मजबूत

. डाइट में ज्यादा फाइबर, हरी सब्जियां, फल और हैल्दी फैट्स लें।

. तनाव कम लें, मेडिटेशन करें, गहरी सांस और पूरी नींद लें।

. धूम्रपान और शराब न पिएं।

. अपना ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल समय-समय पर चेक करवाएं।

. रोज कम से कम 30 मिनट वॉक, योग या फिर कार्डियो एक्सरसाइज करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *