लोग वेट को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान देते हैं और आपको बता दें कि डाइटिंग एक मिसअंडरस्टूड टर्म है। जब भी लोग डायटिंग करना चाहते हैं उन्हें लगता है कि उन्हें भूखा रहना पड़ेगा। ऐसे में लोग दिल पर पत्थर रखकर डाइटिंग कर तो लेते हैं लेकिन जब छोड़ते हैं तो उनका वजन दोबारा तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में ज्यादा डाइटिंग से आपका शरीर बीमार दिखने लगता है और बॉडी में जरूरी पोषक तत्वों कम हो जाते हैं। इस वजह से चेहरे का ग्लो खत्म हो जाता है। ऐसे में अगर आपने सही मायने में वजन को घटाना है तो यहां जानें कि कौन सी चीज़ें खाएं और किन चीजों से परहेज करें।
इस मामले पर आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि अगर आप हेल्दी तरीके से वजन को कम करना चाहते हैं तो रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करें। आधा घंटे की ब्रिस्क वॉक, साइक्लिंग या मॉडरेट एक्सरसाइज करने से बॉडी को फिट और हेल्दी रखा जा सकता है तो चलिए जानते हैं एक्सपर्ट से कि बैली फैट को कंट्रोल करने के असरदार तरीके।
पूरी नींद
ये तो हर कोई बोलता है कि पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है कि लेकिन लोग बोलते ही हैं पर करते बहुत ही कम हैं। नींद का सीधा असर हार्मोनल संतुलन पर पड़ता है और ये वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नींद पूरी करते हैं तो इन हार्मोन का संतुलन सही रहता है। जिससे आपकी भूख कंट्रोल में रहती है और कम कैलोरी लेते हैं।
नेचुरल सप्लीमेंट्स
वजन कम करना चाहते हैं तो वेट लॉस सप्लीमेंट का सहारा ले सकते हैं। वेट लॉस नेचुरल सप्लीमेंट्स कुछ प्राकृतिक तत्वों पर आधारित होते हैं, जिससे शरीर में फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है और मेटाबोलिज्म बढ़ता है और भूख कंट्रोल में रहती है। आपको बता दें कि ये सप्लीमेंट्स अक्सर हर्बल और प्लांट बेस्ड होते हैं जो तेजी से फैट घटाने में मददगार हैं।
शुगर इनटेक कम करें
वजन को कम करने के लिए बहुत जरूरी है कि आप चीनी का सेवन कम कर दें। सोडा, ऊर्जा ड्रिंक और मीठे जूस का सेवन करने से बचें क्योंकि इनमें ज्यादा चीनी होती है। ऐसे में इनकी जगह आप पानी, नारियल पानी, या हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।
चबाकर खाएं खाना
बहुत से लोग हैं जो खाना खाते समय अच्छी तरह से नहीं चबाते, इसलिए खाना इस तरह चबाकर खाएं कि खाना पानी बन जाए। चबा-चबाकर खाना खाते हैं तो पाचन तंत्र को फायदा होता है और साथ ही वजन घटने में भी मदद होती है। चबाकर खाते हैं तो खाना आपके मुंह में ही घुल जाता है और पेट में फैट जमा नहीं हो पाता। वहीं, चबाकर खाना खाने से पेट में गैस और एसिडिटी नहीं होती।
खाने के बाद पानी का करें परहेज
बहुत से लोगों को आदत होती है कि वे खाना खाने के बाद पानी पी लेते हैं। ऐसे में खाने के बीच में और खाने के बाद पानी का सेवन करने से बचें। पानी पीना है तो आप खाना खाने के आधा घंटे बाद ही पानी का सेवन करें। अगर आप तुरंत खाने के बाद पानी पीते हैं तो कैलोरी बर्न नहीं होती और मोटापा बढ़ जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
