चेहरे के साथ-साथ दांतों का भी अच्छा होना जरुरी है। जब दांत सुंदर और चमकदार हो तो व्यक्ति को खुद में एक अलग ही आत्मविश्वास आता है। आप कहीं भी खुलकर हंस और मुस्कुरा सकते हैं लेकिन जब दांत पीले और गंदे हो तो फिर लोग भी मजाक उड़ाते हैं। ऐसे में अगर आप भी पीले दांतों की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनके जरिए दांतों की चमक बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

बेकिंग सोडा और नींबू का रस

अपने दांतों को सफेद बनाने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाएं। जब नियमित तौर पर आप इन दोनों चीजों के साथ मालिश करेंगे तो दांतों पर जमा पीलापन दूर होगा।

चारकोल पाउडर

यदि आप दांतों को कैविटी और कीड़ों से बचाना चाहते हैं तो चारकोल पाउडर बेहतर ऑप्शन रहेगा। इसका इस्तेमाल करने से दांतों में कैविटी बढ़ाने वाले बैक्टीरिया से बचाने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा चारकोल पाउडर का इस्तेमाल करने से मसूड़े भी हेल्दी रहेंगे।

नीम का टूथब्रथ

यदि आप दांतों के साथ-साथ मसूड़ों को भी हेल्दी रखना चाहते हैं तो नीम का टूथपिक आप इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम से बनी टूथपिक को यदि आप दांतों को रगड़ेंगे तो दांत सफेद और खूबसूरत बनेंगे।

नमक और सरसों से बना तेल

यदि आप दांतों को सफेद और चमकदार बनाना चाहते हैं तो नमक और सरसों का तेल इस्तेमाल करें। सरसों का तेल में एक चुटकी नमक मिलाएं। इससे आपके दांत हेल्दी रहेंगे और पीलापन भी दूर होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *