वजन बढ़ने से आजकल हर कोई परेशान है। खराब खानपान, बिगड़ी लाइफस्टाइल और ऑफिस में 9 घंटे कि शिफ्ट में लगातार एक जगह बैठे रहने से लोगों का वजन तो बढ़ेगा ही। ऐसे में अगर एक बार वजन बढ़ जाए तो कम करना मुश्किल हो जाता है। मोटापा एक तो खुद को ही बुरा लगता है और साथ ही कई बीमारियों का खतरा लेकर भी आता है।

इसलिए मोटापे को कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट पर भी विशेष ध्यान दें। मोटापे को कम करने के लिए फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें। इसलिए आपको यहां कुछ ब्रेकफास्ट आइडियाज दिए जाएंगे, जो एक तो खाने में टेस्टी होंगे और वेट लॉस करने में भी मदद करेंगे।

चना और स्प्राउट्स चाट

वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह नाश्ते में चना और स्प्राउट्स चाट खा सकते हैं। यह एक तो हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है औक खाने में भी टेस्टी। इसे बनाने के लिए चने में स्प्राउट्स को सब्जियों के साथ एड करें।

मिलेट्स पराठा

वेट लॉस की जर्नी में मिलेट्स पराठा भी एक अच्छा विकल्प है। इसे बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले ओट्स,बाजरा, रागी, दलिया, जौ के आटे को मिक्स करें। चाहें तो इसे आप सादा भी बना सकते हैं। अगर टेस्ट बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें पनीर, गोभी, मूली भी एड कर सकते हैं।

मूंग दाल चीला

नाश्ते में अगर मूंग दाल चीला खाते हैं तो भी आपको बहुत फायदे मिलेंगे। आपको बता दें कि एक तो इसमें प्रोटीन ज्यादा होता है और सथ ही कार्ब्स कम होते हैं और ऐसे में अगर इसे खाते हैं तो खाने के काफी समय बाद भी आपको भूख नहीं लगेगी। सबसे पहले मूंग दाल को रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर सुबह इसका चीला बनाकर खा लें।

वेजिटेबल उत्तपम

वेजिटेबल उत्तपम बनाने के लिए उड़द दाल और चावल को मिक्स करें, चाहें तो सूजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां डाल लें। इसे खाते हैं तो आपको फाइबर की भरपूर मात्रा मिलती है।

वेजिटेबल दलिया

सुबह-सुबह ऑफिस जाने के लिए या स्कूल जाने के लिए देरी हो रही है या आपका कुछ बनाने का मन नहीं और खाना भी आपको हेल्दी है तो ऐसे में वेजिटेबल दलिया बना सकते हैं। इसके सेवन से वजन घटता है। आपको बता दें कि इसमें कार्ब्स कम होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर मौजूद है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *