बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी फिटनेस के कारण भी फैंस को खूब पसंद आती हैं लेकिन अब हाल ही में उन्होंने अपने से जुड़ा एक खुलासा किया है। लारा दत्ता ने बताया कि वह ड्राई आई की समस्या का शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि इसके कारण उनकी डेली रुटीन पर भी बहुत असर हुआ है। वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि वह कैसे इस बीमारी को मैनेज कर रही हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि ड्राई आई की समस्या से एक्ट्रेस अपना बचाव कैसे बचाव कर रही हैं।

कैसे करें अपना बीमारी से बचाव?

यदि समय रहते बीमारी का इलाज न करवाएं तो इसके कारण आपकी आंखें भी खराब हो सकती है। यह बीमारी उस समय होती है जब आंखों में पानी की कमी हो जाए। इसके कारण आंखे धीरे-धीरे ड्राई भी होने लग जाती हैं और उसमें खुजली होने लगती है। मौसम बदलने के कारण आंखों के टियर भी सूखने लग जाते हैं जिसके कारण आंखों में सूजन भी हो सकती है। इसके अलावा आंखों की नमी कम और सूजन होने के कारण ड्राई सिंड्रोम होने की समस्या भी होने लगती है।

आंखों की रोशनी पर भी होता है असर

जब गर्मी ज्यादा बढ़े तो आंखें ड्राई होने लग जाती है। इसके कारण कॉर्नियल बर्न भी खराब हो सकती है। आंखों की रोशनी धुंधली होने लगती है। समय रहते यदि इसका इलाज न हो तो आपकी आंखें खराब भी हो सकती हैं। ड्राई आई के कारण आंखों के आंसू भी सूख जाते हैं और कॉर्निया पर असर होता है इसके चलते आंखों को गंभीर नुकसान भी होता है।

ऐसे लोगों को ज्यादा होती है समस्या

आंखें ड्राई तब होती है जब आप आंखे जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर जो लोग घंटो तक कंप्यूटर के सामने बैठते हैं उन्हें यह दिक्कत होती है। घंटों तक कंप्यूटर के सामने बैठे रहने के कारण आंखों में दर्द, कोर्निया और जलन होने लगती है। इसके अलावा आंखें लाल और ड्राई होने लगती है। ड्राई आंखों के कारण आपको दिखाई भी कम देता है। यदि समय पर इसका इलाज न करवाया जाए तो काम करने में भी आपको कई तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। बच्चे, बूढ़े या जो लोग ज्यादा टाइम स्क्रीन पर देखते हैं या फिर जिनका लाइफस्टाइल ठीक न हो उन्हें भी ड्राई आंखों की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *