थायराइड एक ऐसी गंभीर बीमारी है। इससे इन दिनों बहुत से लोग जूझ रहे हैं लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाएं इसकी ज्यादा शिकार होती हैं। यदि शुरुआत में थायराइड का इलाज न किया जाए तो कई तरह के गंभीर रोग भी हो सकते हैं। इसके अलावा कई अन्य रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है लेकिन यहां यह जानना जरुरी है कि थायराइड किस वजह से होता है और इसके कारण क्या है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए इसी बारे में बताते हैं।

आखिर होता क्या है थायराइड?

यह एक जरुरी ग्रंथि होती है जो गले में मौजूद होती है। यह शरीर के मेटाबॉल्जिम को कंट्रोल करती है। जब शरीर में थायराइड की ग्रंथि प्रभावित हो जाए तो थायराइड की बीमारी होने लगती है। आपको बता दें कि थायराइड दो तरह का होता है हाइपरथायराइड और हाइपोथायराइड। जब थायराइड ओवर एक्टिव यानी ज्यादा एक्टिव हो जाए तो हाइपरथारायराइड की स्थिति पैदा होने लगती है वहीं जब यह ग्रंथि अंडर एक्टिव यानी की कम एक्टिव हो तो हाइपोथायराइड हो सकता है।

कारण

एक्सपर्ट्स की मानें तो थायराइड होने के कई कारण होते हैं जैसे कि जेनेटिक्स, कुछ दवाईयां ज्यादा खाना, डायबिटीज, ल्यूपस, अर्थराइटिस, बढ़ती उम्र या फिर थायराइड ग्रंथि में कैंसर होने के कारण यह बीमारी हो सकती है।

लक्षण

वहीं यदि इसके लक्षणों की बात करें तो थकान, कमजोरी, वजन कम या फिर ज्यादा होना, बालों का झड़ते रहना, त्वचा सूखना, याददाश्त कम होना, चिंता या फिर घबराहट होना, पसीना ज्यादा आना, मांसपेशियों में कमजोरी।

ऐसे करें बचाव

एक्सपर्ट्स की मानें तो तो इससे बचने के लिए डॉक्टर से कंसल्ट जरुर करें। इसके अलावा हेल्दी लाइफस्टाइल, डेली एक्सरसाइज करें, पैदल चलना, जिम जाकर एक्सरसाइज,साइकिलिंग, स्विमिंग जैसी एक्टिविटीज के जरिए आप खुद को आप थायराइड से बचा सकते हैं। इसके अलावा आप हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें। अनहेल्दी फूड्स न खाएं। ज्यादा मसाले वाले, तला-भुना, नमकीन, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स खान से भी परहेज करें। पूरी नींद लें और तनाव से दूर रहें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *