कुछ लोगों को शरीर के अंगों पर जन्म से ही दाग या निशान होते हैं। इनको बर्थ मार्क कहते हैं। कुछ लोगों के शरीर पर ऐसे निशान होते हैं जिनका रंग काला, भूरा या नीला होता है। वैसे तो बर्थ मार्क से कोई भी नुकसान नहीं होता लेकिन कई बार चेहरे पर बर्थ मार्क होते हैं जो आपकी लुक खराब कर सकते हैं या फिर आपकी स्किन को ही भद्दा बना सकते हैं हालांकि कई लोग इसको हटाते हैं लेकिन सवाल यह आता है कि क्या बर्थ मार्क को आप हटा सकते हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि क्या आप सच में बर्थ मार्क के निशान हटा सकते हैं।

क्या खुद दूर होते हैं बर्थमार्क?

एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादातर बर्थ मार्क खुद ही बन जाते हैं। इनमें से ज्यादातर निशान आपको कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं लेकिन यह निशान कुछ लोगों का कॉन्फिडेंस भी कम कर देता है। बहुत से लोग फेस या बांह पर बर्थ मार्क होने से लोग शर्मिंदा भी होते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह बर्थ मार्क खुद ही चले जाते हैं लेकिन यह सभी का नहीं होता।

इतनी तरह के होते हैं बर्थ मार्क

मैकुलर स्टेन

वस्कुलर बर्थमार्क में मैकुलर स्टेन भी शामिल होता है। इसमें सिर पर आगे की ओर माथे, नाक, पलकों, गर्दन के पीछे हल्के लाल रंग के पैच बनने लगते हैं।

पोर्ट विन स्टेन

इस तरह के बर्थमार्क में स्किन पर वाइन कलर के निशान होने लगते हैं। स्किन की अंदरुनी सतह पर ब्लड वेसल्स में असामान्य सी ब्लीडिंग होने लगती है।

वस्कुलर बर्थमार्क

जब ब्लड वेसल्स अच्छे से न बने तो स्किन के उस हिस्से में भी बर्थ मार्क होने लगते हैं।

हेमंगिओमा

जब तिल बड़ा हो तो वह हेमंगिओमा की तरह दिखता है। यह त्वचा की ऊपरी सतह या फिर गहराई में हो सकता है। यह ज्यादा लाल रंग के ही होते हैं।

हट सकते हैं बर्थ मार्क

बर्थ मार्क को आप मेडिकल तरीके से हटा सकते हैं। यह एक नहीं कई तरीके के होते हैं। डॉक्टर्स की मदद से आप इन्हें हटा सकते हैं। यह आासानी से हट जाते हैं। इनको दूर करने के लिए आप सर्जरी, लेजर ट्रीटमेंट या फिर क्रायोथेरेपी करवा सकते हैं।

ऐसे हटाएं बर्थ मार्क

. यदि किसी को पिगमेंटेड बर्थमार्क हो तो आप लेजर लाइट के साथ उन सेल्स को हटवा सकते हैं। यह 5-6 सेशन में खत्म हो सकता है।

. इसके अलावा आप ऑपरेशन या फिर सर्जरी के जरिए इन बर्थ मार्क को हटवा सकते हैं।

. क्रायोथेरेपी में आप लिक्विड नाइट्रोजन का इस्तेमाल करके बर्थमार्क फ्रिज कर सकते हैं। इनको खत्म भी किया जा सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

 

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *