खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने की चाहत हर किसी की होती है। इसके लिए लोग पार्लर जाकर महंगे फेशियल करवाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही पार्लर जैसा ग्लो पा सकते हैं? इसके लिए आपको बस सही तरीका अपनाना होगा। बेसन, जो प्राचीन काल से स्किनकेयर में इस्तेमाल होता रहा है, आपकी त्वचा को निखारने में मदद कर सकता है। यह न केवल त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, बल्कि कील-मुंहासे, दाग-धब्बे, टैनिंग और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। आइए जानें, घर पर बेसन से फेशियल करने के सही तरीके।
क्लींजिंग (Cleansing)
फेशियल का पहला और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है क्लींजिंग, क्योंकि इससे चेहरे पर जमा गंदगी और डेड स्किन निकल जाती है। आप बेसन का उपयोग क्लींजर के तौर पर कर सकते हैं।
विधि
एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें।
इसमें 1 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
फिर चेहरे को पानी से धो लें।
यह आपके चेहरे को साफ और निखरा बनाएगा।
स्क्रबिंग (Scrubbing)
क्लींजिंग के बाद चेहरे की स्क्रबिंग करना जरूरी होता है। स्क्रबिंग से डेड स्किन सेल्स हटती हैं और त्वचा साफ और मुलायम हो जाती है।
विधि
एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें।
इसमें 1 चम्मच ओट्स पाउडर और 2 चम्मच दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से 4-5 मिनट तक मसाज करें।
फिर पानी से धो लें।
यह स्क्रबिंग आपके चेहरे को एक्सफोलिएट करेगी और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएगी।
मसाज (Massage)
स्क्रबिंग के बाद चेहरे की मसाज से रक्त संचार बढ़ता है, जिससे त्वचा में निखार आता है।
विधि
एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच विटामिन ई ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
फिर चेहरे को पानी से धो लें।
यह मसाज आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाएगी।
फेस पैक (Face Pack)
फेशियल का आखिरी और अहम स्टेप है फेस पैक लगाना।
विधि
एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें।
इसमें 1 चम्मच दूध और चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
फिर पानी से धो लें।
यह फेस पैक आपकी त्वचा को मुलायम, चमकदार और निखरी बनाएगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
