खराब डाइट, बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल, ज्यादा तला-भुना खाना, मसालेदार खाना, जंक फूड का सेवन, अधिक मीठा या प्रोसेस्ड फूड का सेवन, बहुत अधिक कैफीन या शराब का सेवन हमारे पाचन तंत्र की बैंड बजा देता है। पर्याप्त पानी न पीना, देर रात तक जागना, सही समय पर न जागना, बिना चबाए जल्दी-जल्दी खाना, तनाव और खराब मानसिक स्थिति पाचन तंत्र खराब कर देती है। अगर आप ज्यादा एंटीबायोटिक या दवाओं का सेवन करते हैं तो पेट के गुड बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं और पाचन बिगड़ जाता है। फिर कुछ भी खाते हैं तो पेट में गैस, कब्ज़ और एसिडिटी की परेशान होने लगती है।
ऐसे में इस चीज़ पर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन करें। ये दोनों फूड बेहतरीन माउथ फ्रेशनर होने के साथ पाचन के लिए भी अमृत के समान हैं तो चलिए जानते हैं सौंफ और मिश्री का सेवन पाचन को कौन-कौन से फायदे देता है।
सौंफ और मिश्री के फायदे
दुरुस्त पाचन
सौंफ और मिश्री का सेवन करते हैं तो पाचन शक्ति बढ़ती है, क्योंकि सौंफ में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद हैं जो पाचन तंत्र को अच्छा बनाते हैं। वहीं, मिश्री पेट की गर्मी को कंट्रोल करने में लाभकारी है, जिससे पेट में ठंडक बनी रहती है और एसिडिटी, जलन की समस्या कम होती है।
कब्ज से राहत
सौंफ का सेवन करते हैं तो पाचन में फाइबर शामिल होता है, जिससे कब्ज़ से राहत मिलती है। आपको बता दें कि सौंफ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, जिससे फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है और सूजन कंट्रोल में रहती है। इसे खाते हैं तो खाने के बाद ब्लोटिंग नहीं होती। सौंफ में विटामिन C और विटामिन A है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है। सौंफ के सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और पेट ठंडा रहता है। इसके सेवन से आंतों की गंदगी साफ हो जाती है और कब्ज से निजात पाते हैं।
गैस और एसिडिटी से राहत
सौंफ और मिश्री का सेवन करते हैं तो पेट की गैस और एसिडिटी कंट्रोल में रहती है। इसे खाते हैं तो पेट हल्का फील करता है। आपको बता दें कि मिश्री एसिड को कंट्रोल करती है और अपच से राहत मिलता है। इसके लिए खाने के बाद तुरंत मिश्री और सौंफ को चबा लें, जिससे अपच की समस्या से निजात मिल पाए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
