शरीर में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। कुछ तुरंत ठीक हो जाती हैं, कुछ थोड़ा समय लेती हैं। ऐसे ही कई बार लोगों को पेशाब में जलन, पेशाब रुक-रुक कर आना, पेशाब के रास्ते में खुजली होना आदि की परेशानी हो जाती है। वैसे ये आमतौर पर संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं। जब लोगों को यूरिन में ये परेशानियां होती हैं तो वे अक्सर दूसरों के साथ शेयर नहीं कर पाते और इलाज के समय में भी हिचकिचाते हैं।

आपको बता दें कि यूरिन की ये सारी परेशानियां यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) के कारण, डिहाइड्रेशन के कारण, सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज, फंगल या यीस्ट इन्फेक्शन की वजह से, साबुन या केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल करने से, किडनी स्टोन की वजह से और डायबिटीज की वजह से हो सकती हैं। जब इनमें से कोई परेशानी होती है तो यूरिन के रास्ते में खुजली, जलन, पेशाब बार-बार आने की समस्या और पेशाब रुक-रुक कर आने की दिक्कत हो सकती है।

डाइट

इस दिक्कत को दूर करने के लिए सबसे पहले अपनी डाइट में कुछ बदलाव करें। पानी का सेवन ज्यादा करें, यानि दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी। रोज नारियल पानी, दही और प्रोबायोटिक फूड का सेवन करें। अगर धनिया के बीज को पानी में भिगोकर पीते हैं तो उससे भी पेशाब की जलन कम हो सकती है। इनके अलावा एलोवेरा जूस और नींबू पानी का सेवन करें। वहीं, कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां इस परेशानी का रामबाण इलाज करती हैं।

आचार्य बालकृष्ण की सलाह

इस मामले पर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि अगर यूरिन में जलन, यूरिन डिस्चार्ज में होने वाली परेशानियों का इलाज चाहते हैं तो आयुर्वेदिक जड़ी बूटी सहदेवी की मदद लें। वे बताते हैं कि सहदेवी के कुछ पत्तों को उबालें और उनका सेवन करें। इससे यूरिन से जुड़ी सारी परेशानियां का इलाज होगा।

सहदेवी के पत्ते

सहदेवी (Vernonia cinerea) एक आयुर्वेदिक औषधीय जड़ी-बूटी है और ये मूत्रवर्धक (Diuretic) गुणों से भरपूर है। इसकी मदद से बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। आपको बता दें कि सहदेवी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और कूलिंग गुण मौजूद हैं जो जलन को कंट्रोल करते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन को दूर करने में मददगार हैं। इसका सेवन करते हैं तो यूरिन में खुजली, जलन और दर्द जैसी परेशानी दूर होंगी।

ऐसे में अगर छोटे बच्चों को पेशाब बार-बार आता है या पेशाब में जलन होती है तो एक ग्राम सहदेवी को एक गिलास पानी में उबाल लें और जब वे एक चौथाई बच जाएगा तो छानकर बच्चे को पिला दें। इस पानी के सेवन से ब्लड की गंदगी दूर होगी और आपकी परेशानी का हल भी।

सहदेवी का इस्तेमाल

इसके इस्तेमाल के लिए एक चम्मच सूखी सहदेवी जड़ी-बूटी को कुछ दो कप पानी में उबाल लें और इसका सेवन दिन में एक से दो बार करें। चाहें तो आप इसका यूज पाउडर बनाकर भी कर सकते हैं। एक चम्मच सहदेवी पाउडर को शहद या गुनगुने पानी के साथ मिक्स करें और सेवन कर लें। इससे पेशाब की जलन और इन्फेक्शन का इलाज होगा। अगर सहदेवी का रस निकाल कर भी सेवन करते हैं तो भी बहुत से फायदे हैं।आप ताजी सहदेवी की पत्तियों का रस 1 से 2 चम्मच पी सकते हैं। ये जड़ी-बूटी यूरिन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने का एक रामबाण इलाज है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *