महिला दिवस एक ऐसा दिन है जो हर किसी महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को महिलाएं बहुत धूमधाम के साथ मनाती हैं लेकिन आपको बता दें कि महिला दिवस सिर्फ एक दिन का जश्न नहीं होता बल्कि खुद का ख्याल रखने का निर्णय लेने का भी है। खासतौर पर वर्किंग महिलाओं की जिंदगी बहुत ही भागदौड़ भरी होती है इससे उनकी हेल्थ पर बहुत बुरा असर होता है। लॉन्ग मीटिंग्स, घर की जिम्मेदारियां और वर्क प्रेशर के बीच आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना जरुरी है। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
हाइड्रेशन का रखें ध्यान
पानी की कमी के कारण शरीर में थकान और कमजोरी हो सकती है। ऐसे में आप दिनभर कम से कम 8 गिलास पानी जरुर पिएं। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप नारियल पानी, हर्बल टी और फ्रेश फलों का जूस पी सकते हैं।

पूरी नींद लें
पूरी नींद लेना भी आपकी अच्छी सेहत के लिए बेहद जरुरी है। रोज कम से कम आप 7-8 घंटे की नींद लें। जब नींद पूरी होगी तो आप सारा दिन एक्टिव और एनर्जेटिक रहेंगे। नींद पूरी करने से आपकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहेगी।
बैलेंस डाइट लें
यदि आप बैलेंस डाइट लेंगे तो सारा दिन एनर्जेटिक रहेंगे। डाइट में आप हरी सब्जियां, फल, नट्स और प्रोटीन रिच खाना डाइट में शामिल करें। इसके अलावा ऑयली फूड्स, जंक फूड और ज्यादा तला भूना खाना खाने से परहेज करें।
रोज एक्सरसाइज भी करें
चाहे आप सारा दिन बिजी क्यों न हो लेकिन खुद के लिए समय निकालें। कम से कम दिन में 30 मिनट योग, वॉक और फिजिकल एक्टिविटी करें। इससे आप स्ट्रेस फ्री और फिट रहेंगी।
मेंटल हेल्थ पर भी दें ध्यान
स्ट्रेस से बचने के लिए आप रोज मेडिटेशन करें और अपने लिए समय निकालें। इसके अलावा वर्क लाइफ को बैलेंस बनाए रखने के लिए बीच-बीच में ब्रेक जरुर लेते रहें।

हेल्थ चेकअप करवाएं
अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। साल में कम से कम एक से दो बार अपना चेकअप जरुर करवाएं। इससे बीमारियों का खतरा नहीं होगा और आपको किसी भी बीमारी का समय पर पता चलेगा।
क्वालिटी टाइम जरुर निकालें
काम के अलावा भी बीच-बीच में अपने लिए समय निकालें। अपने पसंद का काम करें, किताबें पढ़ें, म्यूजिक सुनें और अलग-अलग एक्टिविटी आप कर सकती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
