रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है। ऐसे में इस दौरान मुस्लिम भाईचारे के लोग पूरे महीने में रोजा रखेंगे। फास्टिंग आपकी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इससे पाचन तंत्र अच्छा होता है आपका शरीर डिटॉक्स होता है लेकिन जो लोग रोजा रख रहे हैं उन्हें इस दौरान ज्यादा ध्यान देने की जरुरत होती है क्योंकि इस बार गर्मी जल्दी पड़ने लग गई है और रमजान खत्म होते हुए तापमान और भी बढ़ सकता है। खासतौर पर बुजुर्ग, बीपी, शुगर, थायराइड जैसी दवाईयां लेने वालों को खास ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि फास्टिंग के दौरान आपको सेहत का ध्यान कैसे रखना चाहिए।

फास्टिंग से होंगे शरीर को यह फायदे

. पाचन तंत्र अच्छा होगा

. दिमाग हेल्दी रहेगा

. ब्रेन को आराम मिलेगा।

. डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ संबंधी दिक्कतें दूर होगी

. शरीर की गंदगी साफ होगी

इस तरह पड़ेगा सेहत पर असर

एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि आप रमजान में रोजा रखते हैं तो इससे आपके शरीर पर वैसे ही असर होगा जैसे कि इंटरमिटेंट फास्टिंग सो होता है। रोजा रखने से लंबे समय तक आप बिना खाए रहते हैं जिससे आपके पाचन तंत्र को आराम मिलेगा। इससे पेट अच्छे से साफ होगा। गैस, अपच और कब्ज जैसी दिक्कतें भी दूर होगी। यह आपके शरीर को नैचुरल तरीके से साफ करने में मदद करेगा।

सेहत को कुछ ऐसे होंगे फायदे

. रोजा रखने से आपके मन को शांति मिलेगी जिससे स्ट्रेस, डिप्रेशन और चिंता दूर होगी। इससे आपको मानसिक तौर पर भी शांति मिलेगी।

. इस दौरान खाने-पीने को लेकर कई तरह की सावधानी बरती जाती है ऐसे में आपका मेटाबॉल्जिम तेज होगा और शरीर का फैट एनर्जी में बदलने लगेगा। इससे आपका वजन भी जल्दी कम होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

रोजा के दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्रोनिक बीमारियां जैसे कि डायबिटीज से यदि आप जूझ रहे हैं तो रोजा रखने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। यदि आप इस दौरान ज्यादा देर तक खाली पेट रहे तो इंसुलिन से जुड़ी दिक्कतें और ब्लड शुगर बढ़ जाएगा। काफी समय तक कोई दवाई न खाने के कारण भी आपकी सेहत को नुकसान होगा ऐसे में डॉक्टर से बिना पूछे कुछ भी न खाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *