डेली रुटीन में कुछ लोगों को सिर में अक्सर दर्द रहता है। यह दर्द कई वजह से हो सकती है। कभी-कभी कभार तो थकान, सर्दी-जुकाम, नींद की कमी या फिर माइग्रेन भी सिरदर्द का कारण बनते हैं। इसके अलावा स्ट्रेस के कारण भी सिर में दर्द हो सकता है लेकिन बहुत से लोग स्ट्रेस के कारण होने वाले सिरदर्द को इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि स्ट्रेस के कारण सिरदर्द को आप कैसे पहचान सकते हैं।
ऐसे पहचानें स्ट्रेस के कारण होने वाले सिरदर्द को
. स्ट्रेस के कारण होने वाले सिरदर्द में माथे, कनपटी या फिर सिर के पीछे वाले हिस्से में हल्का दर्द हो सकता है। तनाव के कारण होने वाली सिरदर्द में सिर के चारों ओर एक बैंड जैसा दबाव भी बन सकता है।
. अगर आप लंबे समय से मेंटल या फिर इमोशनल स्ट्रेस में है तो भी दर्द हो सकती है। इसके अलावा यदि आपकी नींद पूरी न हो, एंग्जायटी रहे या फिर पोश्चर खराब हो तो भी दर्द हो सकती है। यह दर्द धीरे-धीरे होता है और एकदम तेज भी हो सकता है।

. स्ट्रेस के कारण भी सिर में दर्द हो सकती है। इस टेंशन को हेडेक या फिर स्ट्रेस सिरदर्द भी हो सकती है। यदि आप शुरुआती लक्षणों पर गौर करेंगे तो स्ट्रेस के कारण तनाव से राहत मिलेगी।
. यह दर्द आपको हल्के या फिर मध्यम हो सकता है। लगातार भी यह दर्द रह सकता है। इसके कारण आपको एकदम से तेज दर्द नहीं होगा लेकिन धीरे-धीरे दर्द बढ़ सकता है। कुछ घंटों से लेकर पूरे दिन तक यह दर्द हो सकती है।
. माइग्रेन के जैसे जब आपको स्ट्रेस के कारण सिरदर्द हो तो आपको उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। इसके अलावा आपको गर्दन और कंधों में भी तनाव हो सकता है।
. इस सिरदर्द को दूर करने के लिए पूरा आराम करें। पानी पिएं और स्ट्रेस कम लें। इसके अलावा डीप ब्रीदिंग और मेडिटेशन के जरिए भी आप इससे राहत पा सकते हैं।
इस बात का भी रखें ध्यान
तनाव के कारण होने वाले इस सिरदर्द को इग्नोर न करें और डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
