पीरियड्स एक ऐसी समस्या है जिससे महिलाओं को हर महीने गुजरना पड़ता है। इस दौरान उन्हें कहीं तरह की चीजें खाने से भी मना किया जाता है। इन्हीं में से एक है ठंडी चीजें। आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक पीने से भी मना किया जाता है। बहुत से लोगों को यह कहते हुए सुना जाता है कि यदि इस दौरान ठंडा पानी या ठंडी चीजें खाई जाए तो पेट में दर्द और ऐंठन की दिक्कत हो सकती है। इररेगुलर पीरियड्स की समस्या भी हो सकती है जिसके कारण आपका ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छे से नहीं होगा। लेकिन क्या यह बात सच में सही है कि पीरियड्स में ठंडी चीजें नहीं खानी चाहिए। आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

पीरियड्स में न खाएं ठंडी चीजें

यह मिथ है कि पीरियड्स में यदि ठंडी चीजें खाई जाएं तो शरीर पर असर होता है। इसके कारण पीरियड्स के फ्लो पर भी असर होता है। ठंडा तापमान होने के कारण यूट्रस की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं जिसके कारण ऐंठन या अनियमित पीरियड्स हो सकते हैं। इसलिए बहुत से लोगों को यह भी कहा जाता है कि वह पीरियड्स में गर्म चीजों को ही खाएं। आइसक्रीम, ठंडा पानी या ठंडा सलाद भूलकर भी न खाएं।

ठंडी चीजें खाने से होगा पेट में दर्द

यदि आप इस दौरान ठंडी चीजें खाएंगे तो पीरियड्स में ऐंठन या फिर इरेगुलर हो सकते हैं। पीरियड्स में ऐंठन प्रोस्टाग्लैंडीन के स्त्राव की वजह से होती है इसकी वजह से कैमिकल यूट्रस के संकुचन को ट्रिगर करते हैं। यह सिर्फ न खाने के कारण होता है बल्कि शरीर के अंदर का तापमान भी नियंत्रित रहता है ऐसे में आप जो भी खाना या पेय पदार्थ खाते हैं उसका आपके आंतरिक तंत्र पर बहुत कम असर होता है लेकिन कुछ लोगों को ठंडा खाने के बाद दिक्कतें महसूस हो सकती है। खासकर ऐसे लोगों को जिनको पहले से ही पीरियड्स में पेट फूलना की समस्या हो रही हो।

चाय-कॉफी से करें परहेज

इस दौरान ठंडा फ्रिज से निकला हुआ पानी न पिएं। यदि आपको पेट या फिर उसके आस-पास दर्द हो रही है तो गुनगुना पानी भी न पिएं। इससे आपको दर्द में तुरंत आराम मिलेगा। चाय-कॉफी न पिएं। कुछ लोगों को लगता है कि दर्द में चाय-कॉफी पानी से उन्हें आराम मिलता है लेकिन यह पूरी तरह गलत होता है। चाय कॉफी पीने से आपको आराम नहीं मिलता बल्कि आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।

मीठे की क्रेविंग होगी दूर

यदि आपको पीरियड्स में मीठे की क्रेविंग हो तो आप आम, अनार, केला और सेब खा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि खाली पेट कोई भी फल न खाएं। इससे आपकी दिक्कत बढ़ जाएगी। पेस्ट्री या मिठाई की जगह आप फल खा सकते हैं। इसके अलावा डार्क चॉकलेट खाने भी आपके लिए सही रहेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *