बढ़ता हुआ वजन आज के समय में सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। इसे कम करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और सख्त डाइट फॉलो करते हैं लेकिन फिर भी इच्छाअनुसार परिणाम नहीं मिलता। ऐसे में यदि आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो एक्सरसाइज और डाइट के अलावा कुछ और हेल्दी ऑप्शन्स भी अपना सकते हैं। इस तरह आपका वजन घटने लगेगा। इन्हीं हेल्दी चीजों में से एक है बेड टाइम टी। सोने से पहले यदि आप इस चाय का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए कई तरह से फायदेमंद रहेगी। आइए जानते हैं कैसे।

बेड टाइम टी पीने से मिलेंगे ये फायदे

रात में सोने से पहले कुछ चाय आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। इससे वजन घटाने के अलावा आपको अच्छी नींद में भी मदद मिलेगी। आपका तनाव और चिंता कम होगी। शरीर को आराम मिलेगा। स्लीप क्वालिटी अच्छी होगी, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होगा और दिमाग शांत होगा।

दालचीनी की चाय

वजन घटाने के लिए आप रात के समय दालचीनी से बनी चाय पी सकते हैं। यह चाय आपके शरीर में एनर्जी भरने और भूख को कंट्रोल करने में मदद करेगी। इससे मेटाबॉल्जिम सुधरेगा। दालचीनी एक नैचुरल एंटीइंफ्लेमेटरी के तौर पर काम करेगी जिससे आपका तनाव और सूजन कम होगी।

कैमोमाइल टी पिएं

यदि आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपके लिए कैमोमाइल टी फायदेमंद रहेगी। यह सूजन कम करने और नींद की क्वालिटी सुधारने में मदद करेंगे। इसे पीने से ऐंठन, आईबीएस, अपच और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं में भी राहत मिलेगी। यह वजन घटाने में मदद मिलेगी और भी शरीर को कई फायदे होंगे।

पुदीने से बनी चाय पिएं

वजन कम करने के लिए आप पुदीना की चाय पी सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कई सारे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। वजन कम करने के लिए बेड टी फायदेमंद रहेगी। इस चाय में कैलोरी की मात्रा कम होगी। इसको यदि आप पिएंगे तो भूख कम लगेगी और आपके पाचन को भी फायदा होगा। यह आपके मेटाबॉल्जिम को भी सुधारने में मदद करेगा। पुदीने से बनी चाय पीने से आपको सिरदर्द और साइनस की समस्या में भी आराम मिलेगा।

ग्रीन टी

वजन घटाने के लिए यह चाय बेहद फायदेमंद रहेगी। ग्रीन टी में कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आपके मेटाबॉल्जिम को बढ़ाएगा। इसे पीने से शरीर में जमा फैट भी बर्न होगा और आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। ग्रीन टी में ब्लैक कॉफी के मुकाबले कैफीन कम मात्रा में पाया जाता है ऐसे में इसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *