शरीर के सारे अंगों की अच्छे से देखभाल करना जरुरी है। अगर एक भी अंग में कोई समस्या आ जाए तो पूरे शरीर पर इसका असर होगा। ऐसे ही खराब मसूड़े दांतों की सेहत पर बुरा असर डालते हैं। ऐसे ही ओरल हेल्थ का असर पूरी हेल्थ पर होता है। यदि मसूड़े स्वस्थ न हो तो उनमें इंफेक्शन हो सकती है और दांतो संबंधी समस्याओं का खतरा भी रहता है। इसके कारण दांत गिरना या फिर सड़ने जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा अनहेल्दी दांतों के कारण दिल संबंधी रोग, डायबिटीज, अल्जाइमर और प्रेग्नेंसी के दौरान दिक्कतें भी हो सकती हैं। ऐसे में दांतों को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी खान-पान बहुत जरुरी है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आप अपनी ओरल हेल्थ का ध्यान कैसे रख सकते हैं।

धूम्रपान न करें

इससे न सिर्फ आपके दांत काले होंगे बल्कि मसूड़ों की बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में आप धूम्रपान छोड़ दें इससे आपके मसूड़ों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

चेकअप जरुर करवाएं

नियमित अंतराल पर अपने डेंटिस्ट के साथ मिलते रहें। इससे आपके दांत स्वस्थ रहेंगे और ओरल हेल्थ संबंधी कोई दिक्कत भी नहीं होगी ।

फ्लॉसिंग

रोज फ्लॉसिंग जरुर करें। इससे आपके दांतों के बीच की जगह साफ होगी और बैक्टीरिया भी नहीं पनप पाएंगे।

हेल्दी डाइट लें

डाइट में फल, सब्जियां, अंडे, दालें, मछली और दूध शामिल करें। इन चीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके मसूड़ों को स्वस्थ रखने में फायदेमंद साबित होंगे। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड्स और चीनी वाले फूड्स कम से कम ही खाएं।

दो बार ब्रश जरुर करें

दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें। एक बार सुबह और रात का खाना खाने के दो मिनट बाद ब्रश करें। इससे आपके दांतों की सतह पर जमे बैक्टीरिया और खाने के अवशेष को हटाने में मदद मिलेगी। इससे आपके मसूड़े भी स्वस्थ रहेंगे।

माउथवॉश जरुर इस्तेमाल करें

यदि आप माउथवॉश का इस्तेमाल करेंगे तो आपके मुंह में बचे हुए बैक्टीरिया भी हट जाएंगे। इससे आपका मुंह फ्रेश रहेगा और मसूड़े स्वस्थ रहेंगे।

सॉफ्ट टूथब्रश ही इस्तेमाल करें

मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश ही लगाएं। इससे मसूड़ों को नुकसान नहीं पहुंचेगा और यह हेल्दी रहेंगे।

ब्रुक्सिजम से करें परहेज

यह एक ऐसी समस्या है जिसमें रात में दांतों को पीसने, भींचने और पीसने की आदत होती है। इसके कारण मसूड़ों के ऊपरी हिस्से में चोट और इंफेक्शन का खतरा भी रहता है। ऐसे में इससे बचने के लिए रात में माउथ गार्ड पहनें। अपना तनाव भी कम करने के तरीके अपनाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *