अब धीरे-धीरे गर्मी के मौसम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है और लोगों ने सनस्क्रीन खरीदनी भी शुरू कर दी है, लेकिन एक्सपर्ट्स हर मौसम में सनस्क्रीन लगाने को कहते हैं। सनस्क्रीन के इस्तेमाल से हमारी स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है और हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से स्किन का बचाव होता है। अब ये बात तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या बच्चों को भी सनस्क्रीन की जरूरत है? या नहीं तो चलिए जानते हैं।

एक्सपर्ट का कहना

इस मामले पर डर्मेटोलॉजिस्ट जयश्री शरद ने एक वीडियो में बताया कि बच्चों की त्वचा बहुत संवेदनशील और कोमल होती है और इस वजह से वे सूरज की हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों से जल्दी प्रभावित हो सकते हैं। वयस्कों और बच्चों की स्किन की तुलना करें तो बच्चों की त्वचा ज्यादा नाजुक होती है, जिससे वे सनबर्न, रैशेज और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बड़ों की तरह बच्चों को भी सनस्क्रीन लगाई जाए।

Sunscreen लगाने की सही उम्र

डर्मेटोलॉजिस्ट बताते हैं कि FDA के मुताबिक छह महीने से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए सनस्क्रीन एकदम सुरक्षित है। इसलिए 6 महीने के बाद बच्चों को सनस्क्रीन लगा सकते हैं।

बच्चों के लिए चुनें सही सनस्क्रीन

डॉ. का कहना है कि बच्चों के लिए ब्रॉड स्पेक्ट्रम वाली सनस्क्रीन चुनें, जो त्वचा को UVA और UVB दोनों किरणों से बचाए। 15-30 SPF वाली सनस्क्रीन चुनें। ऐसी सनस्क्रीन हो जिससे आंखों में जलन न हो। ऑक्सीबेनजोन (oxybenzone) वाली सनस्क्रीन से बचें। सनस्क्रीन के अलावा, बच्चों को धूप में चौड़ी किनारी वाली टोपी और ढके हुए कपड़े जरूर पहनाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *